ग्राम पंचायत शम्भुपुरा में 5 करोड़ की राशि के कार्यो के हुए लोकार्पण

ग्राम पचंायत क्षैत्र शम्भुपुरा में हुए अधिकांश विकास कार्य भाजपा की सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए है। आने वाले समय में इन विकास कार्यो में ओर अधिक वृद्धि होगी। वर्तमान में जिस प्रकार प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। इससे आमजन का जीना दुभर हो गया है। प्रदेश की जनता ने भी इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावो में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ग्र्राम पंचायत शम्भुपुरा में 5 करोड़ के विकास कार्यो के लोकार्पण अवसर पर बढ़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर विधायक व अतिथियो द्वारा ग्राम पंचायत व सीएसआर मद से गांव में 15 लाख की लागत से निर्मित रोडलाईट, 20 लाख की लागत से शमशान विकास कार्यो, 22 लाख की लागत से विद्यालय में कक्षा कक्ष व अन्य निर्माण कार्यो, डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्यो, 20 लाख की लागत से पेयजल कार्यो, 40 लाख की लागत से सामुदायिक भवनो, 50 लाख की लागत से निर्मित स्टेडियम निर्माण कार्य के साथ ही कुल 5 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण कार्यो की अध्यक्षता सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मणसिंह खोर तथा विशिष्ट अतिथि सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, मार्केंटिंग चेयरमेन प्रवीणसिंह राठौड, सरपंच अजय चौधरी, कैलाश गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लीला शंकर सिंह, जिला मंत्री हरिसिंह जाट, जिला परिषद सदस्य बीनू मेघवाल तथा पंचायत समिति सदस्य माया भील थे।  

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक निलेश गुर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल जाट, समुंद सिह जाट, अशोक सिंह, श्यामलाल शर्मा, सीकेएसबी डायरेक्टर मोहनसिंह जाट, पूर्व सरपंच भैरूगिरी, गोपाल गिरी, बुथ अध्यक्ष योगेश जाट, बलराम सुथार, चतुर्भुज कल, बाबुलाल डांगी, रामचंद्र डांगी, बंशीलाल डांगी, गौरीलाल जाट, मानसिंह जाट, कमल चौधरी, मुकेश सुथार, रवि सुथार, डालचंद डांगी, राधेश्याम जोशी, बालुराम जाट, राजु नायक, अनिल आगाल, शिवशंकर मेनारिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |