नदबई में भाजपा विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन

विधानसभा में रविवार को भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा, जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल और संयोजक दौलत सिंह फौजदार के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण सुना तथा मेरा परिवार - भाजपा परिवार अभियान के तहत उच्चैन बाज़ार से होते हुए बाइक रैली निकाली गई।

इस बैठक के संयोजक एवं स्थानीय युवा भाजपा नेता दौलत सिंह फौजदार तथा नदबई क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार - विमर्श किया गया तथा सभी को अलग - अलग कार्य दायित्व दिए गए।

बैठक के दौरान नदबई वासियों के साथ उक्त सभी लोगों ने बड़े उत्साह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" का सीधा प्रसारण सुना। इसके लिए क्षेत्र में एक बड़ी एलईडी दौलत सिंह फौजदार द्वारा लगवाई गई।

इसके बाद "मेरा परिवार - भाजपा परिवार" अभियान के अंतर्गत दौलत सिंह फौजदार के नेतृत्व में उच्चैन बाज़ार से होते हुए एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उच्चैन कस्बे और आसपास के लोगों ने भागीदारी की। बाइक रैली के माध्यम से भाजपा की रीति - नीति का प्रचार किया गया, तथा केंद्र सरकार के 9 वर्ष की प्रमुख योजनाओं के बारे में क्षेत्र के लोगों को जानकारी दी गई। बाइक रैली द्वारा मुख्यतः किसान, नौजवान और व्यापारी वर्ग के लिए भारत सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों से लोगों को अवगत करवाया गया। इसके उपरांत सभी लोगों ने साथ में भोज किया।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कुंवर दुष्यंत, डॉ. अशोक, विधानसभा संयोजक रज्जन सिंह, विस्तारक रामू शर्मा, मंडल अध्यक्ष, महावीर डागुर, विक्रम सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, दिनेश भातरा, चिंतेश्वर गुर्जर, गोपाल चौहान तथा अनेक नदबई वासी सम्मिलित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |