बजरंग दल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में युवाओं ने ली राष्ट्र व धर्मरक्षा की शपथ,सोजत रोड में त्रिशूल दीक्षा का हुआ भव्य आयोजन

कस्बे के माहेश्वरी बगीची में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में युवाओं ने धर्म, राष्ट्र व गौमाता की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पद्धति में ओमकार ध्वनि व श्रीराम जय राम विजय मंत्र से हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजेश पटेल ने दीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्रचीन संस्कृति है। हिंदू धर्म सदैव ही मानव सेवा में अग्रणी रहा है। सनातन संस्कृति में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना रही है। जिसके चलते भारत को विश्व गुरु के रुप में जाना जाता है। प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने अपने सम्बोधन में बताया कि यह त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन भारतीय युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की भावना को जागृत करने हेतु किया जाता है। लक्ष्मणनाथ महाराज ने बताया कि हर युवा को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए, हमारा राष्ट्र हमारी जन्मभूमि है, जिसे सनातन धर्म में माता की उपाधि दी ग्ई है। अपनी माता की रक्षा करना हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य है। इसलिए जातिपाती के बंधन तोड़ कर हमें एक राष्ट्र, एक धर्म की नीति के तहत राष्ट्र धर्म निभाना चाहिए। जिसके बाद युवाओं को त्रिशूल देकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण व धर्म रक्षा हेतु भारत माता, गौमाता, माता- बहनों, संत महात्मा, मठ मंदिर, धर्म ग्रंथो की रक्षा करने, छुआछूत मुक्त, सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई ग्ई। इस दौरान संत महात्माओ व व्यापार संघ के पदाधिकारियों का साफा व शाल दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल, प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, जिलाध्यक्ष उम्मेससिंह दोनड़ी, जिला मंत्री ओमप्रकाश तंवर व कार्यक्रम अध्यक्ष नेमाराम सीरवी, अनिल कुमार व्यास, लक्ष्मीकांत भाटी जिला सेवा प्रमुख, भास्कर पंचारिया प्रखंड अध्यक्ष, दलपतसिंह परिहार प्रखंड मंत्री, रविराज प्रखंड संयोजक, चंदन बाबानी नगर कार्यवाह, विनोद सेन, श्रेयांस पंचारिया,अरविंद अवस्थी, लक्ष्मी बारुपाल पूर्व विधायक, भुंडाराम बगड़ी सरपंच, हनुमानसिंह भैसाणा व व्यापार मंडल के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |