भाजपा की ओर से राजस्थान में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भरतपुर संभाग के सवाई माधोपुर से हुआ, जिसका शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया। शुभारंभ के दिन भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी राजेंद्र राठौड़ प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश मंत्री भानु प्रताप सिंह राजावत भाजपा के नेता यश अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में भरतपुर धौलपुर करौली सवाई माधोपुर अलवर , टोक , कोटा आदि जिले के भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।यात्रा में भारी संख्या में भीड़ को देखकर गैर भाजपा दल के लोग चिंतित हैं।उन्होंने यह यात्रा असफल करने के प्रयास किए ,लेकिन यह यात्रा असफल नही हो रही।यह परिवर्तन यात्रा
गंगापुर सिटी पहुंची, परिवर्तन यात्रा में भारी संख्या तथा 10000 से अधिक लोग एक साथ चल रहे हैं ,जो भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे दिन गंगापुर सिटी के सदर थाना बायपास पर कांग्रेस सरकार द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा को रोका गया है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता और जनता में भारी रोस व्याप्त है। साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार की बौखलाहट बता रही है कि परिवर्तन संकल्प यात्रा से उन्हें डर लग रहा है। परिवर्तन संकल्प यात्रा जहां जहां से होकर गुजर रही है लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों की उम्मीदों की यह यात्रा परिवर्तन के संकल्प के साथ बढ़ती रहेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.