भाजपा नेताओ ने सवाई माधोपुर में गतदिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,प्रदेशध्यक्ष सी. पी. जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य एवं प्रदेश स्तरीय भाजपा नेताओं का स्वागत किया, जिस स्वागत समारोह में भाजपा नेता यश अग्रवाल एवं उनकी टीम सहित भरतपुर, धौलपुर , करोली जिले के अनेक भाजपा नेताओं ने
इन सभी नेताओं का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया इस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री डॉ .अरुण चतुर्वेदी, भरतपुर के भाजपा नेता यश अग्रवाल आदि ने राजस्थान में निकल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ से पूर्व नीलकंठ श्री महादेव मंदिर में जाकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की।राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के साथ यश अग्रवाल ने भी भगवान शिव के दर्शन किए। सभी ने राजस्थान की खुशहाली व जनता की भावनाओं को देख साल 2023 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस का सफाया और भाजपा की सरकार बनाने की कामना की। साथ ही राजस्थान में सरकार परिवर्तन कर प्रजा के हित में भाजपा की सरकार बनाने की भी कामना की। पूजा अर्चना के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोल बम बम हर हर महादेव भारत माता की जय आदि के नारे लगाए और साथ ही भाजपा के नेताओं व अन्य के भी जमकर नारे लगाए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.