प्रधान रायपुरिया ने सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जन्मदिन, विभिन्न सेवा कार्यों में हुए सम्मिलित

तालेड़ा पंचायत समिति प्रधान राजेश रायपुरिया ने मंगलवार को अपना जन्म दिवस बड़े ही सादगी पूर्ण तरीके से विभिन्न सेवा कार्यों में सम्मिलित होते हुए मनाया। रायपुरिया के जन्म दिवस के अवसर पर समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए गए। प्रधान रायपुरिया के जन्म दिवस के अवसर पर जहां मंगलवार प्रातः बूंदी शहर के नवल सागर झील किनारे पक्षियों को दाना डालने के पश्चात गोवंश को हरा चारा वितरिर किया गया। वहीं तालेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों की कुशल क्षेम पुछते हुए प्रधान राजेश रायपुरिया ने मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इससे पूर्व यहां तालेड़ा अस्पताल पहुंचे प्रधान राजेश रायपुरिया का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधान राजेश रायपुरिया ने जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लोगों का प्रेम ही उनकी ताकत है। इस दौरान अनंत मूंदडा, भाजपा नेता देवलाल फागणा, राजेंद्र चौधरी, महावीर ऐरवाल, घनश्याम वर्मा, हेमराज मेघवाल डगलावदा, समाजसेवी केके शर्मा, मनोज सुमन, जिम्मी गुर्जर, शेरू भाई, अभिषेक सुमन, विष्णु शर्मा, विकास बैरागी, राधेश्याम, सूरज मेघवाल, गोलू मेघवाल, हितेश रायपुरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

मंगलवार सुबह से ही प्रधान राजेश रायपुरिया को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों का तांता लगा रहा। जहां समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने रायपुरिया से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी संख्या में समर्थकों ने प्रधान रायपुरिया के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |