जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश के आमजन बढ़-चढ़ कर ले रहे वीडियो कांटेस्ट में भाग, साबित हुआ जागरूकता का नया राग

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेश वासी लगातार अपने राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं पर वीडियो बना रहे हैं और योजनाओं की जानकारी से जनकल्याण सुनिश्चित हो रहा है। आमजन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

गुरुवार को जारी हुए रविवार, 03 सितंबर के परिणाम में नोहर, हनुमानगढ़ की कमला ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर बड़ी गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर के पवन कुमार बंसल रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार जयपुर की ममता चतुर्वेदी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही सोमवार 4 सितंबर के जारी परिणाम में हिंडौली, बूंदी की मीनाक्षी मीना रही। जिन्होंने 1 लाख रूपये की ईनाम राशि अपने नाम की।  जयपुर के कमलेश ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 50 हजार की ईनाम राशि जीती। और जयपुर की ही बिंदिया उधवानी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत तीसरे स्थान पर रही।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/  पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
रविवार विजेताओं के वीडियो-
प्रथम पुरस्कार विजेता कमला का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/zWxGDBIQD6M?si=D9wbtKR5q0f3REdr

द्वितीय पुरस्कार विजेता पवन का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://www.instagram.com/reel/CwvLILRxXLq/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

तृतीय पुरस्कार विजेता ममता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://www.instagram.com/reel/Cwu1GI_xOrd/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
सोमवार विजेताओं के वीडियो-
प्रथम पुरस्कार विजेता मीनाक्षी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/81GOuTWetMI?si=jF1CfBs3N9qCJ8dS
द्वितीय पुरस्कार विजेता कमलेश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/ex5j7GHIxM4?si=dlJGf9Su8LKzqS0F
तृतीय पुरस्कार विजेता बिंदिया का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/9Y4fswUjGSo

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |