कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन (यूएस) के सहयोग से "न्याय तक पहुँच" कार्यक्रम के तहत राजस्थान के दौसा जिले मे ग्राम चेतना केंद्र खेड़ी मिलक के द्वारा बाल विवाह,बाल मजदूरी व बालको के प्रति हो रहे यौन हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत आज किशोर न्याय बोर्ड दौसा से जागरूकता रथ को सुश्री पुनीत सोनगरा प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड दौसा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया! प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, दौसा सुश्री पुनीत सोंनगरा ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन एवम ग्राम चेतना केंद्र द्वारा चलाये हा रही परियोजना की चर्चा करते हुए कहा की नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने अपना सारा जीवन बच्चो के लिए कार्य करने के लिए समर्पित कर दिया है! परियोजना को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया! बाल कल्याण समिति से श्री शमीम अहमद ने कहा की बाल कल्याण समिति बच्चो के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर है! ग्राम चेतना केंद्र के सचिव श्री ओमप्रकाश शर्मा ने परियोजना कें द्वारा किये जा रहे रहे कार्यो को संक्षिप्त मे जानकारी देते हुए बाल विवाह, बाल मजदूरी व बालको के प्रति होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ किये जा रहे कार्यो की संक्षिप्त जानकारी दी!इस दौरान हरिराम गुर्जर,सदस्य, प्रेम सिंह चौहान,पी.ए., सतीश डगोरिया, किशोर न्याय बोर्ड दौसा व ग्राम चेतना केंद्र से रेनुबाला, अजीत सिंह, सीताराम मीना,बबलू प्रजापति, गजराज प्रजापति,दीपचंद्, बिरजू उपस्थित थे।जिला परियोजना समनव्यक इकराम बिसायती ने सभी का आभार व्यक्त किया।