मंत्री मुरारी लाल मीणा के नेतृत्व में पायलट का किया  स्वागत,जी 20 अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाते तो विश्व में एकजुटता का मैसेज जाता - पायलट 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दोसा जिले के बांदीकुई में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राजेश पायलट की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में जाते समय दौसा के जयपुर लालसोट बाईपास पुलिया के नीचे कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।  इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए पायलट ने कहा कि टोंक के निवाई में प्रियंका गांधी के द्वारा एक सभा में शिरकत की थी।  ये बहुत कामयाब सभा थी इसमें प्रियंका गांधी ने आम जनता को स्पष्ट संदेश दिया है जनता को यह आकलन करना पड़ेगा कौन सा दल, कौन से पार्टी, कौन सा नेता उनके लिए समर्पित है।  कांग्रेस ने हमेशा जनता की सेवा की है। भारतीय जनता पार्टी का 9 साल का समय दिल्ली में लोग देख चुके हैं इतना तो वाजिब है कि आपने हमारे लिए भाजपा ने अपने काल में क्या किया। नारे दिए, नोटबंदी की, किसानों को परेशान किया ,नौजवान चिंतित है इन तमाम सवालों को प्रियंका गांधी ने जनता से पूछा और यह आह्वान करके कहा आने वाले भविष्य के जो निर्णय लिए जाएंगे यह बात गंभीरता से सोचनी पड़ेगी। साढे चार साल में सरकार ने घोषणा पत्र के अनुसार काम किया और अब कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ाना है और हमें पूरा विश्वास है कि सरकार वापस रिपीट होगी। सचिन पायलट ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के बारे में कहा कि पहले भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा निकाली अब परिवर्तन यात्रा निकाल रही है लोगों में तो आक्रोश नहीं दिखा। लेकिन भाजपा का आक्रोश खत्म हो गया।  परिवर्तन यात्रा में जनता आ नहीं रही है।  भाजपा पर हमला बोलते कहा कि भाजपा सदन में काम नहीं कर सकते , बाहर जनता के मुद्दे नहीं उठा सकते तो आपको विपक्ष की भूमिका निभाने का कोई हक नहीं है।  किस मुहिम पर आप अपने यह यात्राएं निकाल रहे हैं जनता स्वतः ही वोट डाल देगी ऐसा होने वाला नहीं है। पब्लिक बहुत समझदार हो गई है।  हम कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के विश्वास पर वापस प्रदेश में कांग्रेस की  सरकार रिपीट करेंगे। जी 20 पर बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि इसमें पार्टी पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए हम भी चाहते हैं कि देश का नाम हो देश आगे तरक्की करें और दुनिया की हम बहुत बड़ी शक्ति बने लेकिन  अनेकता में ही भारत की एकता है।  केंद्र सरकार को बड़ा दिल दिखाते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष विपक्ष के नेता खड़ेगे को बुलाते तो और अच्छा लगता है एक मैसेज आता है कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है लेकिन अच्छा आयोजन हुआ उसका स्वागत करते हैं इससे देश गौरवान्वित होता है जिस प्रकार अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्री को बुलाया है उसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेगे को  भी बुलाते तो हम उनका और भी स्वागत करते और हमारी भी शोभा बढ़ाती और देश के भी शोभा बढ़ाती है और एक संदेश जाता जो पूरे विश्व में जाता और यह दुनिया देखती  कि भारत विश्व पटल पर एक है केंद्र सरकार  जी-20 का सफल आयोजन हुआ इसका हम दिल से आभार देते हैं। प्रदेश में  महिलाओं पर अत्याचार हो रहे पर पायलेट ने कहा जब भी कोई इस तरह की घटना हुई है उसे पर सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है और आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल है घटना कहीं भी हो सकती है लेकिन उसके तुरंत एक्शन करना सबसे बड़ी बात है वह सरकार ने बखूबी  किया है अब चुनावी नजदीक आ गए इसी को लेकर विपक्ष के नेता भाजपा के नेता इस तरह के भाषण दे रहे हैं जबकि मध्य प्रदेश में भी हमसे ज्यादा क्राइम का रेशो  है 5 साल तक इन मुद्दों पर क्यों नहीं बात की गई।  इन्होंने विपक्ष की भूमिका भी ठीक ढंग से नहीं निभाई। अब चुनाव आ गये तो ऐसे भड़काओ भाषण देकर पब्लिक को गुमराह कर रहे हैं। इस अवसर पर दोसा विधायक एवं मंत्री मुरारीलाल मीणा ,दोसा प्रधान पहलाद मीणा ,नगर परिषद की सभापति ममता चौधरी ,कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रुक्मणी गुप्ता सहित  दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का माला पहनकर स्वागत किया गया। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |