उत्तराखण्ड के प्रान्तीय संगठन महामंत्री अजय शर्मा भरतपुर संभाग के संगठन प्रभारी

भाजपा हाईकमान ने भरतपुर संभाग की 19 विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा की जीत तथा संगठन को मजबूत बनाने केलिए भरतपुर संभाग की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड प्रान्त के भाजपा प्रान्तीय संगठन महामंत्री अजय शर्मा को चुनाव तक जिम्मेदारी सौंपते हुए भरतपुर संभाग के संगठन प्रभारी पद पर लगाया है,जो चुनावों तक संगठनात्मक कार्य देखेंगे। जिन्होने पहली बैठक भरतपुर भाजपा कार्यालय पर बूथ व शक्ति केन्द्रों की समीक्षा बैठक ली,जिसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने केलिए अनेक निर्णय लिए। साथ ही बूथ व शक्ति केन्द्रों की जल्द ही क्रास वेरिफाई किया जाऐगा और निष्क्रिय को दरकिनार कर सक्रिय व नए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाऐगी। साथ ही 2 सितम्बर से भरतपुर संभाग के सवाईमाधोपुर से षुरू हुई भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की भी समीक्षा की और यात्रा की विस्तार से चर्चाए करते हुए यात्रा के जगह-जगह हुए स्वागत,सभा,भीड,आमसभा आदि पर विस्तृत चर्चा की। समीक्षा बैठकों में कार्यकर्ता,संभाग,जिला,मण्डल स्तरीय पदाधिकारी आदि से परिवर्तन संकल्प यात्रा का फीड बैक लिया गया और विधानसभा बार संगठनात्मक रूप से बूथ चर्चा,पन्ना प्रमुख आदि विषयों पर चर्चा की गई। संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने संभाग में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होने कार्यकर्ता सहित समस्त भाजपा के पदाधिकारी आदि से केन्द्र सरकार की आमजन हितकारी व लाभकारी योजनाओं की घर-घर तक पहुंचाने को कहा। जिससे केन्द्र सरकार की योजनाओं की आमजन को हो सके। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करे। भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋृषि बंसल ने बताया कि भरतपुर व डीग जिले में कुल 1743 बूथों पर कार्यकारिणी बन चुकी है और षक्ति केन्द्र की संरचना पूर्ण होने जा रही है। बैठक में पूर्व विधायक अनीता गुर्जर,पूर्व मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा,परिवर्तन संकल्प यात्रा के भोजन प्रमुख यश अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.शैलेन्द्र सिंह,पूर्व प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह जाटव,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन रारह,भाजपा नेता पंकज बिजवारी,भरतपुर विधानसभा के संयोजक अरविन्दपाल सिंह,सुधा सिंह,ओबीसी मार्चा के जिलाध्यक्ष डॉ.पवन धाकड,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी,भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टन्टा,नावली सरपंच कोमल महावर,नगर निगम भरतपुर की महापोर सुमन कोली,जितेन्द्र प्रधान आदि मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद भाजपा नेता यश अग्रवाल,जिलाध्यक्ष ऋृषि बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी व सतेन्द्र गोयल,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन रारह,कोमल महावर आदि ने उत्तराखण्ड के प्रान्तीय संगठन महामंत्री तथा भरतपुर संभाग के नवनियुक्त संगठन प्रभारी अजय षर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |