राजस्थान- मिशन 2030 वीडियो कांटेस्ट- नई दिशा और नई सोच के साथ राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य के लिए प्रदेश वासी दे रहे सुझाव -फरहाना,फूलवती और देवेंद्र ने जीती पुरस्कार राशि

नई दिशा और नई सोच के साथ राजस्थान सरकार ने राज्य को वर्ष- 2030 तक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए आमजन से सुझाव देने की अपील की है। आमजन प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है और प्रदेश को वर्ष- 2030 में नंबर एक राज्य बनाने के सुझाव दे रहे हैं। राजस्थान- मिशन 2030 वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #RajasthanMission2030 के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

मंगलवार को जारी हुए गुरुवार, 07 सितंबर के परिणाम में डूंगरपुर की फरहाना ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर जयपुर की फूलवती रही। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की

इसी प्रकार जालोर के देवेंद्र कुमार ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेशवासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से विजन- 2030 डॉक्यूमेंट के लिए प्रदेशवासियों के अमूल्य सुझाव प्राप्त हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://mission2030.rajasthan.gov.in/  पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता फरहाना का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/-vgnBj6jEEs?si=JMiN4SMfntQHKqhf

द्वितीय पुरस्कार विजेता फूलवती का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://www.instagram.com/reel/Cw5Oo8ZoJY6/?igshid=NjIwNzIyMDk2Mg==

तृतीय पुरस्कार विजेता देवेंद्र का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-
https://twitter.com/kavidevendra1/status/1699727971547074662?s=20

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |