दबलाना कस्बे में स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में चल रही संगीत मय शिव पुराण ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कथा व्यास पं पुरुषोत्तम शर्मा ने मौजूद सभी श्रद्धालुओं को शिव महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि कलयुगी इस संसार में शिव नाम ही सत्य है। साथ ही कथा व्यास पंडित शर्मा ने शिव व शिवा की विभूतियों का वर्णन, सूर्यदेव में शिव की पूजा अर्घ्य दान की विधि का वर्णन, पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा की जब भी शिवभक्तौ ने पंचाक्षर मंत्र से जप किया तब तब भगवान भोलेनाथ ने सभी को सुख समृद्धि प्रदान करते हुए रोग दोष हरे हैं। त्रिलोक के स्वामी भगवान भोलेनाथ के नाम जप करने से मनुष्य भवसागर तर जाता है। साथ ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौजूद श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के भजनों पर भाव विभोर होकर नृत्य करते हुए आनंदित हुए। आरती मंत्र पुष्पांजलि के बाद भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ, लक्ष्मीनाथ सहित विविध देवी-देवताओं के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य यजमान रामकिशन झंवर ने भगवान के भोग लगाकर मौजूद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.