भारत यात्रा की तर्ज़ पर निकाली जाएगी "हर घर कांग्रेस यात्रा"

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शानदार सफलता के बाद राजस्थान से एकमात्र महिला भारत यात्री के रूप में शामिल रही रूबी खान हवामहल विधानसभा से हर घर कांग्रेस यात्रा की शुरुआत करने जा रही हैं। रूबी खान एक सशक्त युवा, अल्पसंख्यक महिला हैं जो की हवामहल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं। कांग्रेस के रायपुर में हुए अधिवेशन में युवाओं, अल्पसंख्यको एवं महिलाओं को टिकट में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी इसके अनुसार रूबी खान पूरी तरह योग्य नजर आती हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त सचिव रूबी खान ने हर-घर कांग्रेस यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का आगाज़ स्वतंत्रता दिवस के दिन दोपहर तीन बजे से होगा।ये यात्रा 6 से 7 दिन की होगी इस यात्रा का उद्देश्य हवा महल विधानसभा के निवासियों को कांग्रेस की सभी रीती नीतियों व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभी योजनाएं से अवगत कराना एव उनको हर घर पहुंचाना है। इस पूरी यात्रा में सौ लोग लगातार चलेंगे बाकी पूरा हवामहल साथ में जुड़ेगा। 
15 अगस्त को यात्रा चार दरवाज़ा स्थित मौलाना जियाउद्दीन साहब की दरगाह से दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।यात्रा दरगाह से शुरू होकर चार दरवाजे एव गंगापोल होते हुए कर्बला मैदान पहुंचेगी। पहले दिन यात्रा का समय तीन बजे से शाम छः बजे तक रहेगा। अगले दिन से यात्रा का समय शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक का रहेगा।

हवामहल विधानसभा से टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही रूबी खान ने उम्मीद जताई की इस यात्रा के माध्यम से हवा महल के एक-एक व्यक्ति को कांग्रेस की योजना से परिचित कराया जाएगा उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य हवा महल सहित पूरे राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को बनाना है और अबकी बार  रीत बदलते हुए हम लगातार कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।रूबी खान ने उम्मीद जताई कि इस यात्रा में हवा महल के नागरिक भारी संख्या में इस यात्रा में शामिल होंगे और कांग्रेस की रीती नीतियों को एव अशोक गहलोत सरकार की सभी योजनाओं को घर-घर हर घर पहुंचाया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |