प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आहान पर भारतीय डाक विभाग द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर दौसा प्रधान डाकघर में हर घर तिरंगा फहराने को लेकर रैली निकालकर लोगों आजादी महा अमृत दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। रैली को पूर्व पोस्टमास्टर एस एन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली दौसा प्रधान डाकघर से होते हुए लालसोट रोड नया कटला मुख्य बाजार होते हुए वापस प्रधान डाकघर दोसा पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में डाकघर के कर्मचारी मौजूद रहें। जयपुर देहात मण्डल के डाक अधीक्षक ने बताया की रैली के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया है। की आजादी महा अमृत दिवस पर हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा को लेकर रविवार के दिन भी डाकघर खुलें रहें। रविवार छुट्टी के दिन डाकघरों में तिरंगा झंडा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा दोसा प्रधान डाकघर से 1200 तिरंगा झंडा खरीद कर भाजपा कार्यकर्ताओं में वितरण किया। छुट्टी के दिन भी तिरंगा वितरण किया गया डाकघरों में तिरंगा वितरण किया जा रहा है जिसकी कीमत 25 रुपए के रखी गई है। इसे आम जनता आन लाइन भी आडर्र कर सकती हैं इसकी आपूर्ति पुरे भारत वर्ष में 1.54 लाख डाकघरो के मार्फत आम जनता को की जाएगी। डाक अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा अपने नजदीकी डाकघर से तिरंगा खरीद कर अपने घर में पहनाकर आजादी महा अमृत दिवस मनाये इस दौरान पोस्टमास्टर सुशील शर्मा, सीपीसी मेनेजर गोपाल मीणा, फूल चंद, राकेश, राकेश स्वामी प्रियांशु शर्मा, सुरेश, अतुल शर्मा,विवेक, शहीद ख़ान, अभिषेक शर्मा,अमन भारती, बद्री नारायण, खेमचंद सैन,समय सिंह मीणा, मोहन लाल मीणा आदि मौजूद थे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.