भरतपुर शहर में बांटे गए तिरंगा यात्रा बाइक रैली निमन्त्रण पत्र

भाजपा एवं तिरंगा यात्रा कमेटी की ओर से यात्रा के संयोजक यश अग्रवाल के सानिध्यं में भरतपुर शहर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ एवं आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 14 अगस्त को सुबह 9ः30 बजे निकाली जा रही तिरंगा यात्रा बाइक रैली में षामिल होने के लिए यश अग्रवाल एवं उनकी टीम ने शहर के मुख्य बाजार में व्यापारी,राहगीर,कार्यकर्ता आदि को निमन्त्रण पत्र बांटकर तिरंगा यात्रा बाइक रैली में शामिल होने की अपील की। तिरंगा यात्रा बाइक रैली कमेटी के संयोजक यश अग्रवाल ने बताया कि भाजपा एवं तिरंगा यात्रा कमेटी के द्वारा 14 अगस्त को सुबह 9ः30 बजे स्वर्ण जयन्ती नगर स्थित भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा बाइक रैली शुरू होगी,जिस तिरंगा यात्रा रैली कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए सर्राफा बाजार,लक्ष्मण मन्दिर,जामा मस्जिद,कोतवाली,बासन गेट,कुम्हेर गेट,पुराना डाकघर, गंगा मन्दिर,मथुरा गेट,रनजीत नगर आदि स्थान के व्यापारी,राहगीर,युवा,भाजपा कार्यकर्ता आदि को तिरंगा यात्रा बाइक रैली निमन्त्रण पत्र बांटे गए और तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। भरतपुर शहर के अलावा भरतपुर विधानसभा क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायत एवं नगर निगम के वार्ड 1 से 65 तक के लोगों को भी निमन्त्रण पत्र भेजे गए और दूरभाष पर भी यात्रा का निमन्त्रण दिया गया। उन्होने बताया कि तिरंगा यात्रा बाइक रैली 14 अगस्त को भाजपा कार्यालय से शुरू होकर काली बगीची,वी-नारायण गेट,बिजली घर,मथुरा गेट,गंगा मन्दिर,जामा मस्जिद,सर्राफा बाजार,लक्ष्मण मन्दिर,कोतवाली,कुम्हेर गेट,रेडकॉस सर्किल,आरबीएम अस्पताल,कन्नी गुर्जर चौराहा होकर भाजपा कार्यालय पहुंचेगी,जहां रैली का समापन होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |