बाइक पर सवार हाथों में तिरंगा और जुबां पर मां तुझे प्रणाम

बाइक पर सवार हाथों में तिरंगा और जुबां पर मां तुझे प्रमाणःवन्देमातरम और भारत माता का जयघोष।जोश,जज्बा और जुनून के साथ इंकलाब जिन्दाबाद। भाजपा एवं यश अग्रवाल टीम के द्वारा तिरंगा यात्रा के संयोजक व भाजपा नेता यश अग्रवाल के सानिध्यं में स्वतंत्रता दिवस और आजादी के दिन से एक दिन पूर्व भाजपा कार्यालय से भरतपुर शहर में तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई और शहर के बाजार,गली-गली गूंजा नारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा और प्रत्येक नागरिक में जगाई देशभक्ति की अलख। जिस यात्रा का भाजपा प्रदेश मंत्री भानूप्रताप सिंह राजावत एवं सांसद रंजीता कोली ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया,जो यात्रा भाजपा कार्यालय से काली बगीची,वी-नारायण गेट,मथुरा गेट,चौबुर्जा,गंगा मन्दिर,सर्राफा बाजार,लक्ष्मण मन्दिर,कोलवाली,कुम्हेर गेट,रेडकॉस सर्किल,सरसों मण्डी,आरबीएम अस्पताल, सूरजपोल चौराहा,कन्नी गुर्जर सर्किल,राजा मान सिंह सर्किल होकर भाजपा कार्यालय तथा उसके बाद रनजीत नगर स्थित बी-1 खेलो इण्डिया कार्यालय पहुंची। यात्रा का मथुरा गेट,सर्राफा बाजार,लक्ष्मण मन्दिर,कोतवाली,सरसों मण्डी पर व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया। सरसों मण्डी पर व्यापारी, मजदूर,किसान आदि ने यात्रा का स्वागत किया,सभी तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के जयघोष लगाए। वही यात्रा में उपस्थित बाइक सवार देषभक्तों पर पुष्प वर्षा की। जब यात्रा लक्ष्मण मन्दिर पर पहुंची,वहां तिरंगा यात्रा एवं अमृत महोत्सव को लेकर सभा हुई,जिस सभा को सम्बोधित करते हुए यश अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान-षान है,तिरंगे को देखकर हर हिन्दुस्तानी गर्व महसूस करता है। तिरंगा के तीन रंग,पहला केसरिया जो दर्शाता है साहस और बलिदान,दूसरा रंग सफेद है जो दर्शाता है षान्ति और सच्चाई को,तीसरा रंगा हरा है,जो दर्शाता है प्रतीक,हरियाली और संपन्न्ता का। जब-जब झोंका हवा का आता है,मेरा तिरंगा लहराता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ एवं स्वतंत्रता दिवस-2023 से पहले को अमृत महोत्सव व घर-घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक देषभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है,जिसके तहत 14 अगस्त को भरतपुर में तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के देषभक्ति एवं भाईचारा की भावनाएं लोगों में जागरूक हुई। रैली में षहर के अलावा ग्रामीण अंचल से भारी सख्यां में युवा,बुर्जग,महिला,बच्चा आदि ने भाग लिया,सभी लोग बाइक एवं अन्य वाहनों पर सवार थे,जिनके हाथों में तिरंगा था,जो देषभक्ति गीत एवं जयकारों पर तिरंगा को लहराते और झूमते हुए चल रहे। यात्रा का षहर एवं बाजार के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जलपान की सेवा की। यात्रा में भरतपुर विधानसभा संयोजक अरविन्दपाल सिंह,भारत चाचा,गौरव बंसल,प्रियाशुं अग्रवाल,मनु अग्रवाल,राघवेन्द्र सिंह धम्मू,कप्तान मीणा,मुनीष अग्रवाल,राजू पण्डित,केषव सरपचं,कप्तान मीणा आदि मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |