दौसा में निकाली गई विभिन्न संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा, दौसा के चौराहे ,सड़क नाली मोहल्ले अटे तिरंगा से

स्वतंत्रता दिवस यानी आजादी की वो किरण जो हर हिंदुस्तानियों के दिलो  में पंख लगा देती है। उसी को लेकर स्वतंत्रता की वर्षगांठ कल 15 अगस्त को पूरा देश बनाएगा ,  उसी के उपलक्ष में सोमवार को दौसा में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसके चलते दौसा की सड़कें, गली, चौराहे पर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। लोगों व  विभिन्न संगठनों , राजनीतिक पार्टियों व शिक्षण संस्थाओं के द्वारा  शहर में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। मानो पूरा शहर तिरंगा मय हो गया है। 
दोसा शहर में सरस्वती इंस्टिट्यूट के द्वारा गांधी तिराया तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसको सांसद जसकौर मीणा के द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।  साथ ही भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा,पूर्व  जिला अध्यक्ष रतन तिवारी, नगर परिषद के सभापति राजकुमार जयसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर दोसा के मेला मैदान से कांग्रेस के राधेश्याम नांगल के द्वारा सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ व दर्जनों वाहनों पर तिरंगा लगाकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।  इस दौरान दोसा शहर के मुख्य मार्ग से निकली तिरंगा यात्रा का लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगो द्वारा भारत माता की जयकारों से दोसा शहर गुंजायमान हो गया।  साथ ही अन्य छोटे कस्बो में भी और गली, मोहल्ला में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |