भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जिला अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

 

भार्गव वाटिका धौलपुर में बुधवार को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें भाजपा धौलपुर के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के खिलाफ विरोध जताया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष वर्मा पर गलत तरीके से बातचीत और व्यवहार करने, चुनाव के दौरान टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए। साथ ही हाई कमान से वर्मा को पद से हटाने की मांग की।
वहीं इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा का कहना है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हूं, जो मेरा नेतृत्व आदेश करता है वह कार्य करता हूं। प्रत्येक व्यक्ति का विचार है, विचार व्यक्त करने का स्वतंत्र अधिकार है। लेकिन सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता, दबाया जा सकता है। सत्य सत्य रहता है, समय पर सारे सत्य सामने आ जाएंगे। किसी को सफाई देने से और आरोप लगाने से कुछ नहीं होता, सारे आरोप झूठे और मनगढ़ंत है। आप लोग जानते हैं कि यह कौन लोग हैं जो विरोध कर रहे हैं। पार्टी में इनका चरित्र क्या रहा है पिछले 3 साल में, अपना पक्ष रखने का अधिकार सबको है। यह लोकतंत्र की पार्टी है, भारतीय जनता पार्टी है, सबका विकास, सबका साथ, सबका प्रयास और सबका सम्मान की भावना से हम लोग कार्य करते हैं। बेबुनियाद आरोप किसी पर भी लगा सकते हैं, लेकिन सत्य सत्य रहता है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |