श्री गुरु फूलनारायण आश्रम सोजत में 1008 कमल पुष्पों द्वारा देवाधिदेव महादेव का पूजन हुआ। आश्रम विकास समिति के अध्य्क्ष सुरेन्र्द त्रिवेदी ने बताया कि गुरु फूलनारायण आश्रम में जन कल्याण के उदेश्य से रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें 1008 कमल पुष्पों द्वारा महादेव का पूजन विद्वान ब्राह्मणों ने किया। विशेष श्रृंगार व आरती का आयोजन किया गया । भक्तगणों ने महादेव के दर्शन लाभ लेकर जन कल्याण की कामना की।जनार्दन दवे ने पूजा अर्चना कर महादेव की स्तुति की। इस मौके पर अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.