सुरजेवाला की वजह से कांग्रेस पंचायत से संसद तक खत्म होने जा रही है - महामंत्री भजनलाल

गुप्तेश्वर रोड स्थित एक निजी मैरिज लॉन में आज दोसा विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दोसा विधानसभा के 233 बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के बूथ विजय संकल्प को लेकर आयोजित बैठक में  भाजपा महामंत्री भजनलाल से मीडिया द्वारा पूछा गया सवाल की कांग्रेस के सुरजेवाला ने बयान दिया कि जो भाजपा को वोट देगा वह राक्षस प्रवृत्ति का होगा। इसी का पलटवार करते हुए  महामंत्री भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण पर चलने वाली है। राक्षस कहने वाले को यह सोचना चाहिए यह जनता है एक-एक व्यक्ति की बात सुनती है यह जनता  वो है सुरजेवाला जी जिसने आप को नेता बना दिया और 60 साल तक इसी  जनता ने आपको राजा बना दिया और उन्हें आप राक्षस  कह रहे हैं इस जनता ने आपको राज सोपा।  यह कांग्रेस इस तरह की है यह राम को ही काल्पनिक बना देते हैं यह कहते हैं कि राम जी तो थे ही नहीं।  वह तो एक काल्पनिक है और अब वोट आये तो रामजी का ही नाम लेते हैं।  अगर कांग्रेस में करनी और कथनी में फर्क नहीं होता तो आज सुरजेवाला जैसे लोग की वजह से आज कांग्रेस पंचायत से लेकर संसद तक खत्म होने जा रही है और यह खत्म होकर रहेगी। मंत्री ममता भूपेश के एक बयान पर उन्होंने कहा कि ममता भूपेश को खुद अपने क्षेत्र पर ध्यान देना चाहिए कि उन्होंने अपने क्षेत्र पर कितना काम कराया है और कांग्रेस ने काम ही क्या किया है कांग्रेस ने अपने विधायकों को खुली छूट दे रखी है और यह भ्रष्टाचार फैला रहे हैं इसके अलावा यह कुछ नहीं कर रहे है। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर,जिला अध्यक्ष डॉ पीडी शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवारी, मीडिया प्रभारी दीपक जोशी मौजूद रहे। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |