राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 27 अगस्त को जिले के दौरे पर, कार्यकर्ता एवं किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसी परिपाटी में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 27 अगस्त को जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला मुख्यालय पर निजी कॉम्प्लेक्स में होने वाले कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी से वार्ता कर रूपरेखा भी तय की जाएगी।

पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव अब्दुल सगीर ने बताया राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 27 अगस्त 2023 को जिले के दौरे पर रहेंगे। शहर के निजी कॉम्प्लेक्स में कार्यकर्ता एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुका है। चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कार्यकर्ता एवं किसानों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है। संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल राज्य मंत्री सुभाष गर्ग भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दिए हैं। अब्दुल सगीर ने बताया गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारियों में भारी जोश देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव अब्दुल सगीर ने प्रेस वार्ता कर बताया आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की निर्णायक भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोकदल किसानों की हितैषी पार्टी है। इसी वजह से कार्यकर्ता सम्मेलन में किसानों को भी आमंत्रित किया गया है। विधानसभा चुनाव में किसानों का जनमत लेकर राष्ट्रीय लोक दल पार्टी चुनाव मैदान में उतर सकती है। उन्होंने बताया राजस्थान प्रदेश में किन-किन विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारी रहेगी, इसकी रूपरेखा तय की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |