धौलपुर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुए ब्लॉक स्तरीय ओलंपिक खेल

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का जिला स्तरीय शुभारंभ आरएसी ग्राउंड धौलपुर से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शोभारानी कुशवाह एवं सभापति खुशबू सिंह ने शपथ दिलाकर खेलों की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए विधायक ने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बना जा सकता है। इसी को लेकर राज्य सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की शुरुआत की है। गांव-गांव ढाणी-ढाणी खेल प्रतियोगिता के आयोजन किए जा रहे है। युवाओं के साथ अधेड़ और बुजुर्गों में भी ओलंपिक खेलों में अपने हाथ आजमा रहे है। बेटियां और महिलाएं भी इन खेलों के अपनी भागीदारी निभा रही है। हार जीत खेल के दो पहलू है। ऐसे में प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले। विधायक शोभारानी कुशवाह ने कहा की राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिल रहा हैं। आज यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भी अपना और जिले का नाम रौशन करेंगे।

इस दौरान सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूर्ण ऊर्जा के साथ खेले। खेलों का मतलब केवल एक बेहतर खिलाड़ी बनना ही नही है। खेलों से टीम भावना से काम करने की भी शिक्षा भी मिलती है जो आगे जीवन में बहुत  काम आती है। इस दौरान प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सीबीईओ दामोदर लाल मीणा ने कहा कि यदि हम इतिहास पर नजर डाले तो यह स्पष्ट है कि यश, धन और प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का उत्तम होना अति आवश्यक है। खेल हमारे जीवन में रामबाण औषधि है, क्योंकि यह हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, टीम भावना से कार्य करना, कर्तव्य के प्रति निष्ठा का भाव सिखाते है। इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसके साथ ही खेल स्वस्थ जीवन के साथ-साथ हमारी कमजोरियों को दूर कर बहादुर बनाता है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी, डीईओ माध्यमिक अरविंद शर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा, कार्यभार जिला खेल अधिकारी वीरसिंह आदि मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |