राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक से राज्य में हुआ खेलों के वातावरण का निर्माण- मंत्री चांदना

युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री चांदना ने कहा कि पूरे प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक से खेलों के वातावरण का निर्माण हुआ है। आजादी के बाद पहली बार देश में इतने बडे़ स्तर पर ओलंपिक खेलों का सफल आयोजन अपने आप में मिसाल है। चांदना बुधवार को हिण्डोली व नैनवां में राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलपिंक के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में आमजन व खिलाडियों को सम्बोधित कर रहे थे। चांदना ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य किया है। वर्तमान में खेलों का बजट बढकर साढे पांच करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों के माध्यम से बेटीयां और बेटे गांवों से निकलकर पूरे विश्व में देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। ओलपिंक खेलों से गांव-गांव में खेलों का वातावरण बना है। गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित हुए खेलों में हर आयु अके लोगांे ने अपनी भागीदारी निभाकर इस आयोजन को सफलता दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राजस्थान में खेलों के इतने बडे आयोजन हुए हैं। सभी विभागों, खिलाडियों और आमजन के सहयोग से इतना बडा आयोजन सफल हुआ है। आने वाले दिनों में राजस्थान का खेल विभाग ऐसा विभाग होगा जो, इस सफल आयोजन के लिए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाएगा। मंत्री चांदना ने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक में 30 लाख लोगों ने भाग लिया। इनमें 12 लाख बेटियां और महिलाएं शामिल थी। वर्ततान में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों में 58 लाख से ज्यादा हर वर्ग के खिलाडियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान खेल चिकित्सा शिक्षा सहित हर क्षेत्र में नम्बर वन बन रहा है।  

राज्यमंत्री चांदना ने कहा कि सभी के प्रयासों से अद्भुत हिण्डोली-नयां नैनवां का सपना साकार हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आमजन ने इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्‍होंने कहा कि हिण्‍डोली के तालाब की पाल पर हो रहे 15 करोड़ रुपए लागत के कार्यो से आमजन की सुविधा मिलेगी।  हिण्डोली का तालाब मॉडल के रूप में पहचान कायम करेगा। हर वर्ग के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने नैनवां में आयोजित कार्यक्रम में कब्बड्डी मेट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर हिण्डोली पुलिस उपअधीक्षक सज्जन सिंह, विकास  अधिकारी एमएल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार व्यास, तहसीलदार हिण्डोली राम सिंह गुर्जर,, शिवराज खीची, हिण्डोली ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिता मीना, भंवरलाल गुर्जर, दिनेश शर्मा, नैनवां नगरपालिका चेयरमेन प्रेम बाई, उपप्रधान मोहन नागर, उपखण्ड अधिकारी नैनवां शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, विकास अधिकारी सरोज, धर्मराज मीना, ओमप्रकाश जैन, श्योपाल मीणा, कोमल नागर सहित बडी संख्या में आमजन व खिलाडी मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |