डॉ. गर्ग ने सोनपुरा-विजय नगर में जनता क्लिनिक किया शुभारंभ , निगम के मेयर भी रहे मौजूद

तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के वार्ड 14 के सोनपुरा-विजय नगर में शुरु की गई जनता क्लिनिक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार ने की। जनता क्लिनिक भवन का निर्माण नगर निगम द्वारा 14 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।  

शुभारंभ के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुये डॉ. गर्ग ने कहा कि सोनपुरा-विजय नगर मौहल्ले में शुरु किये गये जनता क्लिनिक द्वारा क्षेत्रवासियों को अपने निवास के पास ही स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध होंगी। कम गंभीर वाले रोगी इस जनता क्लिनिक में उपचार करा सकते हैं। जहां निःशुल्क दवाईयां, जांच एवं टीकाकरण की व्यवस्था कराई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार ने कहा कि निगम द्वारा तीन जनता क्लिनिक भवनों का निर्माण कराया गया है। शहर में 10  जनता क्लिनिक खोली जानी हैं। 

इस अवसर पर डॉ. गर्ग ने नगर निगम द्वारा क्षेत्र में निर्मित कराई गई 21 करोड 25 लाख रुपये लागत की 10 सडकों का लोकार्पण भी किया। प्रारंभ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने जनता क्लिनिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पार्षद देेवेन्द्र सिंह, शिवराज भोला, योगेन्द्र डागुर, अमित गौरावर, दीनदयाल जाटव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |