15 सितंबर को हिंडोली पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा, पदाधिकारियों ने आम सभा स्थल का लिया जायजा 

कल शुक्रवार दोपहर को हिंडोली पहुंच रही भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी जोरों पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने का आह्वान कर रहे विधानसभा संयोजक ओम धगाल अपने साथी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ओम धगाल ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा कल शुक्रवार दोपहर 2 बजे हिंडोली पहुंचेगी। यहां हिंडोली स्थित मंडी परिसर में विशाल आमसभा का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश के कई दिग्गज नेता आमजन को संबोधित करेंगे। आम सभा के पश्चात यात्रा बूंदी के लिए प्रस्थान कर जाएगी। धगाल ने बताया कि यात्रा का हिंडोली पहुंचने पर मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। बुधवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश से आए भाजपा के प्रवासी विधायक विनोद चौहान, जिला अध्यक्ष छीतर लाल राणा, विधानसभा संयोजक ओम धगाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंडी परिसर पहुंच आम सभा के लिए की जा रही तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष छितर जी राणा,मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर सेनी,सीपी गुंजल,पोखर सेनी,पंजक बरमुण्डाभाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदीप जैन,विक्रम सिंह हाड़ा,भेरुप्रकाश, माहेश्वरी, अजय गुर्जर,नर्सिंग योगी,आदि मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |