परिवर्तन यात्रा के नाम पर जनता को गुमराह करने निकली है भाजपा - मंत्री चांदना,मुझे गर्व है की में सच्चा सनातनी हुं

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने तगड़ा हमला बोला है। मंत्री ने आरोप लगाया की भाजपा वाले राजस्थान में परिवर्तन यात्रा निकाल कर कुराज को वापस लाने का प्रयास कर रहे है। जबकि प्रदेश की जनता भाजपा के सारे मनसूबों को समझ चुकी है। मंत्री चांदना शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा की भाजपा की चाल चरित्र को जनता पहचान चुकी है। मंत्री ने कहा की भाजपा वाले आज जहा हिंडोली से अपनी परिवर्तन यात्रा को संभाग में प्रवेश दे रहे है। मंत्री ने सवाल उठाया की भाजपा वालो ने उनके राज में हिंडोली में कितना विकास करवाया था? जो हिंडोली से प्रवर्तन यात्रा को संभाग में प्रवेश करवाया जा रहा है। मंत्री ने कहा की जिस मंडी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की सभा रखी हैं कम से कम उस मंडी के लिए तो अपने राज में कुछ कर देते। मंत्री अशोक चांदना ने कहा की परिवर्तन यात्रा के नाम पर लोगो को गुमराह करने निकले हैं। भाजपा वाले अपना मुख्यमंत्री का चेहरा तक नहीं बता पा रहे है। 1 नहीं 6 से 7 मुख्यमंत्री के दावेदार घूम रहे हैं। यह लोग सपने के ऊपर चुनाव लडने उतरे हैं। मंत्री ने भाजपा नेताओं से कहा की जब जब भी उनका राज आया उन्होंने हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में कितना विकास करवाया ? या तो अपने राज के ओपीएस बना भाजपा के कार्यों का लेखा जोखा रख दे ? या फिर हमारे राज में हुए विकास कार्यों को देख ले। मंत्री ने कहा की भाजपा कितनी ही परिवर्तन यात्रा निकाल ले। इस बार सुराज को कुराज में कभी नहीं बदल पायेगी। मंत्री ने दावा किया की अगर आजादी के बाद हिंडोली में कोई विकास हुआ है। तो वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में हुआ है। मंत्री ने बताया की हमारा लक्ष्य 156 सीटो का है। हम इससे ऊपर ही निकलेंगे। और राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेगें।

मुझे गर्व है की में सच्चा सनातनी हु मंत्री अशोक चांदना से राममंदिर निर्माण के मामले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की हम धर्म के नाम की राजनीति नहीं करते। मुझे गर्व हे की में सच्चा सनातनी हूं। उन्होंने कहा की राम मंदिर का निर्माण कोर्ट के सही फैसले से हुआ है। इसके लिए में सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। भाजपा वाले केवल भगवान राज के नाम वोटो को भीख मांगते हैं। धर्म के नाम पर लोगो को लड़ाते हैं। हालाकि अब देश की जनता इनके इरादों को समझ चुकी हैं। इसका उदाहरण हाल ही में हुए चुनाओ में आप देख भी चुके है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चांदना ने कहा की राज्य सरकार की जलकल्याणकारी योजनाओं और लोगो को लगातार मिल रही राहत के आगे भाजपा के जनता को बरगलाने के तमाम हथकंडे काम नही कर पा रहे। मंत्री ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के हित में जो ओपीएस का फैसला लिया गया है। उसके बाद से तो भाजपा अपने होश खो बैठी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |