पाली में घर की छत से प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसे चोर, लाखों गहने और नगदी पर किया हाथ साफ

पाली में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके चलते वे बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन चोरों की गिरफ्त से दूर है। चोरी के चलते क्षेत्र के लोगों में खौफ है।

ताजा मामला पाली के औधोगिक थाना क्षेत्र का है जहां पर इन चोरों ने एक प्रोपर्टी डीलर के मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपए के सोने के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए।शनिवार शाम पता चला, सब कुछ लुट गया। प्रोपर्टी डीलर का परिवार 13 सितंबर को पाली से बाहर गया था। शनिवार शाम साढ़े चार बजे जब परिवार के सदस्य वापस लौट तो उन्हें इस वारदात का पता चला।

शहर के औद्योगिक थाना  क्षेत्र में स्थित  राधा-कृष्ण मंदिर के निकट रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर चंदन सोलंकी अपने परिवार के  साथ 13 सितम्बर की सुबह अलवर जिले में स्थित नारायण माता के दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को जब वे वापस पाली लौटे तो मकान के अंदर की स्थिति देखकर उन्हें पता चला कि उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया है। मकान में बने तीन कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारियों के ताले तोड़कर चोरों ने उनमें रखे सोने-चांदी के गहने एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।

इस वारदात की सूचना पर औद्योगिक थाना प्रभारी उदय सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। गैस पाइप लाइन के सहारे छत पर होकर घर में किया प्रवेश। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर गैस पाइप लाइन के पाइप को पकड़कर  छत पर पहुंचे और  छत से नीचे जाने के दरवाजे से उन्होंने मकान में प्रवेश किया।

प्रॉपर्टी डीलर के पुत्र  संजय सोनी ने के अनुसार घर की अलमारियों में उसकी मां, बहन और पत्नी के  करीब 27-28 तोले सोने के गहने रखे थे और इसके अतिरिक्त चांदी के गहने भी अलमारी में रखे हुए थे। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं जिसके चलते घर में करीब 10 लाख से ज्यादा नकद रुपए भी रखे हुए थे। इन सभी गहनों और नकदी को चोर उड़ा ले गए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |