सैनी,माली कुशवाहा समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था जिला करौली के तत्वाधान में सैनी,माली कुशवाहा समाज के सेवानिवृत्ति एवं 1 जनवरी 2023 से जिले में नव पद स्थापित कर्मचारियों का स्नेह मिलन और सम्मान समारोह जिला मुख्यालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले विकास संस्थान (छात्रावास परिसर) मडराल रोड में 28 सितंबर 2023 गुरुवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
सैनी माली कुशवाहा समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था जिला करौली के जिला अध्यक्ष तुलसीराम सैनी की अध्यक्षता में मंदिर श्री सीताराम जी के सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में सभी उपस्थित कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि आगामी 28 सितंबर 2023 को छात्रावास परिसर में जिले के सेवानिवृत एवं 1 जनवरी 2023 से नव पद स्थापित कर्मचारियों का स्नेह मिलन और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष घनश्याम सैनी, सपोटरा तहसील अध्यक्ष किरोड़ी माली, संरक्षक ओम प्रकाश कुशवाहा, हीरालाल सैनी, पुरसोत्तम सैनी, महामंत्री लक्ष्मण सिंह सैनी, संगठन मंत्री नाहरसिंह, पन्नूसिंह माली, महेश सैनी, मुरारी लाल कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह, रामसिंह आदि के द्वारा अपने विचार रखे गए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.