दौसा से श्री बैजनाथ नवरात्रा सेवा समिति के तत्वदान में नेपाल के पशुपति नाथ काठमांडू में 22 सितंबर से 28 सितंबर तक शिवमहापुराण ज्ञानयज्ञ व रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अजमान नगर परिषद पार्षद कृष्णा देवी शर्मा व रिटायर्ड रेंजर अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ व रुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए दोसा से 35 जोड़े शामिल है। जो आज गुप्तेश्वर रोड स्थित यशोधारा लॉन से बसों में सवार होकर रवाना हुए। नेपाल के काठमांडू में 22 सितंबर से शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ व रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा जो 28 सितंबर तक जारी रहेगा। शिव महापुराण को व्यासपीठ स्वामी श्री शिव चैतन्य महाराज ऋषिकेश वाले के श्रीमुख से शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा। यात्रा आज शुरू होकर 20 सितंबर को अयोध्या दर्शन, सरयू नदी स्नान ,रामलला दर्शन, सुनौली बॉर्डर, महादेव रेजिडेंसी पर विश्राम किया जाएगा। 21 सितंबर को प्रातः काठमांडू के लिए प्रस्थान किया जाएगा। शाम को होटल पउवा काठमांडू विश्राम किया जाएगा। 22 से 28 तक शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। जहां पर 28 सितंबर को 12:00 बजे वापसी के लिए प्रस्थान होंगे एवं रात्रि विश्राम जनकपुरी नेपाल में होगा। 29 सितंबर को प्रातः काल जनकपुरी दर्शन कर सीतामढ़ी दर्शन एवं रात्रि वाराणसी काशी विश्वनाथ में विश्राम होगा। ३० सितम्बर को काशी विश्वनाथ में रुद्राभिषेक व् शाम को गंगा आरती कर दौसा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी को शुभकामना दी