राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मॉक पोल करा दी मतदान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कार्यालय उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्वायत शासन विभाग, भरतपुर में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एन.यू.एल.एम.) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मॉक पोल करवा कर चुनाव प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार स्वामी ने महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए नये मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोडने, हटवाने एवं संशोेधन के लिए बनाये गये वोटर हैल्पलाईन एप, दिव्यांगों की सहायता के लिए बनाये गये विशेष सक्षम एप, अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए तैयार किये गये केवाईसी एप एवं आदर्श आचार संहिता के दौरान नियमों के उल्लघंन पर शिकायत दर्ज कराने हेतु बनाये गये सी-वीजिल एप, पब्लिक एप, अन्य सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष के होने वाले पात्र मतदाता सूची में नाम जुडवायें एवं ऐसी महिलाऐं जो शादी के बाद किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गई हैं वे पुराने स्थान से अपना नाम हटवाकर नये निवास स्थान पर मतदाता सूची में नाम जुड़वायें।

नगर निगम आयुक्त बीना महावर ने भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने व संशोधन करवाने की पूरी जानकारी देते हुए महिलाओं को बताया कि चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम है, इसलिए लोकतंत्र के उत्सव में आपको बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण हो या मतदान में महिला वोटर टर्न आउट, महिलाओं का प्रतिशत बेहद कम रहता है, अतरू आपको जागरूक होकर वोट करना है, और अपने जानने वालो को भी करवाना है। स्वीप कार्यकर्ता अनुपमा चीमा ने बताया कि एनयूएलएम की महिला ग्रुप की सदस्यों ने मौके पर ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अपने बच्चों के नाम जुडवाने हेतु कहा। सभी की पहल से आज लगभग 10 से 12 नाम जुडवाने की कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव कमल राम मीना एवं दिन दयाल अंत्योदय योजना की डीपीएम रेणु सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व डीएनएलयूएम की महिला सदस्यगण मौजूद रही।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |