महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास होने के साथ ही पूरे देश भर की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। इससे महिलाओं को संबल और आगे बढ़ाने और राजनीतिक क्षेत्र में अपना स्थान अब आरक्षण के जरिए पक्का कर सकेंगी। जिसके चलते 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाएं काफी उत्साहित है भाजपा महिला मोर्चा दौसा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला के नेतृत्व में दोसा के गांधी तिराहा से बड़ी संख्या में भाजपा महिला दिल्ली के लिए रवाना हुई। जहां दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 33% महिलाओं को आरक्षण देने पर उनका अभिनंदन करेंगी। साथ ही नई संसद भवन का अवलोकन भी करेगी। दोसा से 35 महिलाो का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। महिलाओ का कहना है कि अब तक कोई भी प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए नहीं सोचा है मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए इतना सोच और उसी को लेकर हम आज उनका धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। साथ ही नई संसद भवन का दौरा करेंगे कि किस तरह से हमारी नई ससद बनी है और कितनी अलौकिक कितनी भव्य हमारी नई संसद है।जिसमें जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पूर्व पालिका अध्यक्ष पुष्पा घोसी , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष चंद्रकांता शर्मा, सरोज मीणा, सपना मीणा, रुक्मणी पटवा,संतोष कंवर, सुधा गुप्ता , पूजा पंजाबी, कलावती गुप्ता,अर्चना खंडेलवाल , आशा गुप्ता, उर्मिला जोशी , सीता देवी शर्मा ममता खंडेलवाल, मुन्नी देवी सहित अनेकों महिलाएं औ ने दिल्ली प्रस्थान किया।।