चुनाव से पहले नेताओं को नई सियासी लाइन देकर जांएगे राहुल, नए मुख्यालय भवन की नींव रखेंगे

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज जयपुर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन की नींव रखेंगे। शिलान्यास के बाद दोनों नेता मानसरोवर के शिप्रा पथ पर हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी शनिवार सुबह करीब 7 बजे ही जयपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल गांधी पहले मानसरोवर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे, फिर दोपहर में उनकी सभा होगी। इसके बाद वह 3.30 बजे गांधी वाटिका का लोकार्पण करेंगे।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी और खड़गे इस सभा में कांग्रेस नेताओं को नई सियासी लाइन देकर जा सकते हैं। महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली सभा है। ऐसे में महिलाओं को लेकर भी कोई घोषणा हो सकती है।

राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस के 52 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों, 2200 मंडल अध्यक्षों, 400 ब्लॉक अध्यक्षों, 40 जिलाध्यक्षों को मिलाकर करीब 60 हजार के आसपास पार्टी पदाधिकारियों को इस सभा में बुलाया गया है। जयपुर और आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है।

राहुल गांधी और खड़गे की इस सभा के जरिए कांग्रेस के चुनावी अभियान को धार देने जा रही है। राजधानी में राहुल और खड़गे की बड़ी सभा को कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जा रही है।

राहुल-खड़गे की सभा ऐसे समय हो रही है, जब दो दिन बाद ही 25 सितंबर को जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा है। कांग्रेस मोदी की सभा से पहले सियासी ताकत दिखाने के प्रयास में है। कांग्रेस ने सभा में ग्रासरूट स्तर के पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया है, जबकि पीएम की सभा में आम लोगों को भी बुलाया गया है। दोनों ही सभाओं में जुटी भीड़ की सियासी तुलना जरूर होगी।

मानसरोवर में सभा के बाद राहुल गांधी वहीं सेंट्रल पार्क में बनी गांधी वाटिका का लोकार्पण करने भी जाएंगे। गांधी वाटिका सीएम अशोक गहलोत का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

वहीं, कांग्रेस मुख्यालय भवन के पोस्टरों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के फोटो दिए गए हैं। चुनाव से पहले राहुल की सभा और शिलान्यास समारोह के जरिए एकजुटता का मैसेज देने के प्रयास के बीच सचिन पायलट को पोस्टर में जगह नहीं मिलना सियासी चर्चा का मुद्दा बना हुआ है।

जयपुर में कांग्रेस का नया मुख्यालय बनने जा रहा है। मानसरोवर में द्रव्यवती रिवर फ्रंट के पास नया मुख्यालय भवन बनेगा। कांग्रेस मुख्यालय बनाने के लिए 6000 वर्ग गज जमीन अलॉट की गई है। मुख्यालय की नींव रखने के साथ ही इसके कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो जाएगा। इसमें कुल 80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से चंदे के रूप में आर्थिक सहयोग लिया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |