कर्नाटक के बाद पूर्व IAS शशिकांत प्रदेश में बनाएंगे कांग्रेस के विजय की रणनीति, हुई कई नियुक्तियां

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की हैं। कांग्रेस के सेंट्रल वॉर रूम के चेयरमैन और को-चेयरमैन नियुक्त कर दिए गए हैं। जिसमें सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा और राजस्थान कांग्रेस नेता जसवंत गुर्जर को-चेयरमैन बनाए गए हैं। कैप्टन अरविंद कुमार भी को-चेयरमैन नियुक्त हुए है। जबकि दक्षिण भारतीय पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल को सेंट्रल वॉर रूम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान कांग्रेस की ओर से दिए गए नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसमें राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सेंट्रल वॉर रूम में चेयरमैन और तीन को-चेयरमैन की नियुक्तियां की हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के राजस्थान दौरे के तुरंत बाद नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्हें यह दूसरी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के फेस और उनकी जनहित की योजनाओं के दम पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस हाईकमान ने सीएम अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा को ही चुनावी स्ट्रेटजी और कंट्रोलिंग का अहम जिम्मा सौंप दिया है। लोकेश शर्मा और जसवंत सिंह गुर्जर दोनों राजस्थान से ही हैं। दोनों राजस्थान की राजनीति को समझते हैं। इसलिए ज्यादातर इलेक्शन स्ट्रेटजी और वॅार रूम का दारोमदार इन्हीं पर रहेगा। कैप्टन अरविंद कुमार भी इनके साथी के रूप में भूमिका निभाएंगे।

पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल को कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक वॉर रूम की कमान इससे पहले सौंपी थी। सेंथिल और उनकी टीम ने कांग्रेस के लिए अभियान और सोशल मीडिया रणनीतियों को तैयार करने के लिए दिन-रात काम किया। '40 प्रतिशत कमीशन सरकार' को राज्यव्यापी चुनावी चर्चा का हिस्सा उन्होंने बनाया था। शशिकांत सेंथिल के आइडिया पर काम करते हुए कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों की पूरी एक सीरीज शुरू की थी। कांग्रेस यह प्रचार कर रही थी कि कर्नाटक की भाजपा सरकार 40 प्रतिशत घूस लेकर काम करती है। भ्रष्टाचार के एक मामले में भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता जोर शोर से यह कहते नजर आए कि प्रदेश में ’40 प्रतिशत कमीशन सरकार’ है। जिसका फायदा कर्नाटक जीत से कांग्रेस को मिला। कुछ वैसी ही स्ट्रेटजी के साथ केंद्र की बीजेपी सरकार और राजस्थान बीजेपी के खिलाफ शशिकांत सेंथिल यहां भी चुनाव की प्लानिंग करेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन |