50 साल के MLA ने बिना तलाक के किया दूसरा निकाह

जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी ने 50 साल की उम्र में दूसरा निकाह किया है। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की है।

ये खुलासा उन्होंने अपने चुनावी एफिडेविट में किया है। इस एफिडेविट में उन्होंने दो पत्नियों की जानकारी दी है। दूसरी पत्नी का नाम मोनिका शर्मा कागजी बताया है।

अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा है। इनसे उनके चार पुत्र-पुत्रियां है। इसका उल्लेख अमीन कागजी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भरे एफिडेविट में किया था।

इस बार 2023 विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र में उन्होंने दो पत्नियों की जानकारी दी है। एफिडेविट में नई पत्नी मोनिका शर्मा कागजी के नाम से जिक्र हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मोनिका शर्मा अमीन कागजी के यहां निजी सचिव के रूप काम करती थीं।

सूत्रों का कहना है कि कोविड काल के दौरान अमीन ने मोनिका से निकाह किया, जो बिल्कुल गुप्त रहा। कुछ ही लोगों को इसकी जानकारी है। मोनिका से उनको एक बेटी भी है। पिछले साल 2022 में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी का निकाह भी किया था। बेटी के निकाह से पहले उन्होंने अपना दूसरा निकाह किया था।

अमीन कागजी की संपत्ति पिछले 5 साल में बढ़ने के बजाय कम हो गई है। साल 2018 में कुल संपत्ति (चल व अचल) 7 करोड़ 82 लाख 961 रुपए कीमत की थी, जो इस बार 95.78 लाख रुपए कम होकर 6 करोड़ 86 लाख 22,293 रुपए रह गई। वर्तमान में कागजी के पास 5.78 करोड़ रुपए चल संपत्ति के रूप में है। इसमें बैंक में जमा, शेयर-बॉण्ड, पॉलिसी, सोना-चांदी के अलावा गाड़ी और अन्य है।

वहीं, 1.07 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्ति है, इसमें एग्रीकल्चर जमीन के अलावा सांगानेर में 2 मकान शामिल है। जबकि उनकी दोनों पत्नियों के रेशमा और मानिका के नाम क्रमश: 13.73 लाख और 12.73 लाख रुपए की चल संपत्ति है। दोनों के पास 21-21 तोला सोना, 15-15 हजार नकदी और बैंक में जमा राशि है।

सचिन पायलट और सारा पायलट के बीच तलाक का खुलासा भी एफिडेविट से ही हुआ था। उन्होंने टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद दिए एफिडेविट में पत्नी के नाम के आगे 'तलाकशुदा' लिखा था। पिछले विधानसभा चुनाव (नवंबर 2018) में दिए एफिडेविट में सचिन पायलट ने पत्नी के नाम के कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा था। इस बार पत्नी के नाम के कॉलम में 'तलाकशुदा' लिखा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |