एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी को बढ़त:हाड़ौती, मारवाड़ और मेवाड़ में भाजपा को 70 सीटें मिलने का अनुमान; जानें- कांग्रेस कहां आगे

पांच राज्यों के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा आगे नजर आ रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान है। जबकि मिजोरम में एमएनएफ और जेडीपीएम में कड़ी टक्कर यहां के लिए हुए 4 पोल्स में बताई जा रही है।

राजस्थान में पोल ऑफ पोल्स के नतीजों को यदि पांच अंचलों (हाड़ौती-मारवाड़-मेवाड़-शेखावाटी-ढूंढाड़) के हिसाब से देखा जाए तो तीन में भाजपा और एक में कांग्रेस बढ़त बना रही है। वहीं, एक अंचल में कांटे के मुकाबले का अनुमान है। पोल ऑफ पोल्स में कांग्रेस-भाजपा का वोट प्रतिशत भी अंचलों के हिसाब से सामने आ रहा है। हालांकि, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार निर्दलीयों व अन्य पार्टियों के नंबरों में कमी हो सकती है।

गुरुवार शाम को एग्जिट पोल आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने पहुंचे। अचानक हुई मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाएं छेड़ दी हैं। हालांकि, इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। इधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। वहीं, आरएलपी सुप्रीमो हनुमाान बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के दावे फेल होंगे।

हाड़ौती, मारवाड़ और मेवाड़ में भाजपा को मिल सकती हैं 70 सीटें

गुरुवार को आए एग्जिट पोल में राजस्थान के तीन क्षेत्रों की 120 सीटों में से भाजपा को 70 सीटें मिलने का अनुमान है। इनमें हाड़ौती, मारवाड़ और मेवाड़ अंचल शामिल है। वहीं, कांग्रेस शेखावाटी और ढूंढाड़ में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। यहां की 79 सीटों में से कांग्रेस 40 सीटों पर भारी दिख रही है। वहीं, भाजपा 36 सीटों पर आगे नजर आ रही है। इस चुनाव में निर्दलीयों और अन्य पार्टियों को एग्जिट पोल में ज्यादा कुछ मिलता नहीं दिख रहा हैं। इनकी संख्या 11 तक रह सकती है।

भाजपा को मिले 48 फीसदी ओबीसी वोट

टुडेज चाणक्य के अनुसार राजस्थान में 48 प्रतिशत ओबीसी समुदाय ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है। वहीं, 47 फीसदी राजपूत, 38 फीसदी जाट, 36 फीसदी मीना और एसटी व 31 फीसदी एससी ने भी वोट दिया है। जबकि, कांग्रेस को 83 फीसदी मुस्लिम, 58 फीसदी एससी, 46 फीसदी मीना और एसटी व 32 फीसदी जाट समुदाय ने वोट दिया है।

गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली से लौटने के बाद जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने राजभवन पहुंचे।

गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली से लौटने के बाद जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने राजभवन पहुंचे।

गहलोत बोले- बीजेपी का धर्म कार्ड नहीं चला तो कांग्रेस सरकार बनेगी
सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में कहा- आप एग्जिट पोल और सर्वे पर नहीं जाएं। राजस्थान में फिर कांग्रेस सरकार बनाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्म के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया। चुनाव के दौरान बीजेपी ने धर्म के नाम पर डर फैलाने और तनाव वाली बातें कहीं। ऐसे में यहां बीजेपी का धर्म कार्ड चल गया तो अलग बात है, नहीं तो कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी।

जनता ने भाजपा को नकारा, कांग्रेस सरकार बनेगी

इन चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता ने हमारी सरकार के कामकाज, सात गारंटियों और बेहतरीन स्कीम्स पर मुहर लगाई है। भाजपा के पास इन चुनावों में मुद्दा ही नहीं था, जनता जानती है कि प्रदेश का हित कांग्रेस की सरकार लाने में ही है और आप देखना वही हुआ है। - गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस

भाजपा आ रही है, कांग्रेस जा रही है

राजस्थान की जनता ने इस बार पहले से ही मन बना लिया था, कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है। जनता ने जमकर भाजपा के पक्ष में वोट किया है, नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे इसमें कोई दो राय नहीं है। तीन तारीख को जब रिजल्ट आए तो आप देखना किस तरह भाजपा के पक्ष में नतीजे आते हैं, हम पूरी तरह आश्वसत हैं। - सीपी जोशी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

बढ़ा मत प्रतिशत भाजपा के पक्ष में

एग्जिट पोल के नतीजों पर नेता प्रतिपक्ष ने क​हा कि मतदाताओं ने कांग्रेस को नकार दिया है। बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत कांग्रेस के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में गया है। हम 125 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं, राजस्थान की जनता ने भाजपा को जिताने का पहले ही मत बना लिया था। - राजेंद्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष

तीसरे विकल्प का भविष्य

इस बार के चुनाव ने साबित किया है कि जनता तीसरे विकल्प में भविष्य देख रही है। कांग्रेस- भाजपा दोनों के दावे फेल होंगे। पिछले चुनाव में हम 57 सीटों पर लड़े तो भाजपा सत्ता से बेदखल हुई और कांग्रेस सरकार 5 साल वेंटिलेटर पर रही। हनुमान बेनीवाल, आरएलपी सुप्रीमो

 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |