मेहंदीपुर बालाजी के दर पहुंचीं पूर्व CM वसुंधरा राजे:अर्जी लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ी, 40 मिनट विशेष पूजा-अर्चना; महंत का आशीर्वाद लिया

विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को दौसा जिले के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। राजे ने सबसे पहले सीताराम मंदिर में राधा - कृष्ण के नव प्राण प्रतिष्ठित विग्रह के दर्शन किए, इसके बाद वे बालाजी मंदिर पहुंचीं। जहां सिद्धपीठ के महंत डॉ नरेशपुरी गोस्वामी ने उनकी अगवानी की और पंडितों ने स्वस्ति वाचन के साथ उनका स्वागत किया।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचीं वसुंधरा राजे।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचीं वसुंधरा राजे।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे में मंदिर में गर्भगृह के सामने बैठकर करीब 40 मिनट तक बालाजी महाराज की विशेष पूजा - अर्चना की। महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। राजे ने बालाजी महाराज के समक्ष अर्जी व दरख्वास्त लगाई व हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार के दरबार में भी ढोक लगाई।

बालाजी मंदिर के पूजा अर्चना करतीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, साथ में महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज।

बालाजी मंदिर के पूजा अर्चना करतीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, साथ में महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज।

इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के स्वागत कक्ष में पूर्व सीएम का महंत ने केसरिया दुपट्टा व रुद्राक्ष की माला पहनकर अभिनंदन किया। राजे ने महंत के साथ सामाजिक व धार्मिक मुद्दों पर चर्चा की। जहां महंत निवास पहुंचकर राजे व अन्य भाजपा नेताओं प्रसादी ग्रहण की।

भैरवबाबा के दरबार मत्था टेकती वसुंधरा राजे।

भैरवबाबा के दरबार मत्था टेकती वसुंधरा राजे।

सांसद, विधायक व कई प्रत्याशी रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सहारा, वरिष्ठ नेता अमर सिंह कसाना, टोडाभीम से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास मीणा, सिकराय से प्रत्याशी विक्रम बंशीवाल, बांदीकुई से प्रत्याशी भागचंद सैनी, पूर्व जिला महामंत्री रामविलास मरियाडा, गोवर्धन सिंह जादौन, श्याम सिंह सिसोदिया, विजेंद्र सीमला, रामावतार कसाना, आलोक जैन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज से आशीर्वाद लेती पूर्व सीएम राजे।

महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज से आशीर्वाद लेती पूर्व सीएम राजे।

दौसा में भी किया स्वागत

इससे पहले राजे के जयपुर - आगरा हाईवे से जाते वक्त दौसा कलेक्ट्रेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, महेंद्र तिवारी, आलोक जैन, विपिन जैन, लोकेश शर्मा, मुकेश मीणा, घनश्याम रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले वसुंधरा राजे का देव दर्शन कार्यक्रम सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले पूर्व सीएम राजे ने प्रतापगढ जिले के गौतमेश्वर महादेव मंदिर व बांसवाडा जिले के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजा अर्चना की थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |