भूपेश बघेल देंगे इस्तीफा, 9.30 बजे जाएंगे राजभवन:छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत; रमन सिंह बोले- मोदी जी की गारंटी पर जनता का विजय तिलक

 

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती जारी है। तीसरे चरण के वोटिंग के बाद भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा 48 सीटों और कांग्रेस 40 सीटों पर आगे है। वहीं सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। उनको भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें 17600 वोटों से करारी शिकस्त दी है। वहीं 5 मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के खाते में कांकेर की भानुप्रतापपुर, धरमजयगढ़, खरसिया और खुज्जी की सीटें गई हैं। दूसरी ओर भाजपा 15 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

अभनपुर सीट से हारने के बाद विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर संदेह जताया है। उनके अलावा एक और विधायक की हार हुई है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। फिलहाल मतों की गिनती अभी जारी है। वहीं भाजपा ने 4 सांसदों को टिकट दिया था। इनमें विजय बघेल पीछे चल रहे हैं।

मैप के जरिए ताजा परिणाम : ऑरेंज कलर में दिखाए गए इलाकों में बीजेपी आगे है और ब्लू कलर में दिखाए गए इलाकों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

मैप के जरिए ताजा परिणाम : ऑरेंज कलर में दिखाए गए इलाकों में बीजेपी आगे है और ब्लू कलर में दिखाए गए इलाकों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था। (आंकड़े इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से)

इन सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर (नोट: सीटों से जुड़े आंकड़े लगातार अपडेट रहे हैं।)

सीट मुकाबला आगे/पीछे
पाटन भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा) भूपेश बघेल 484 वोटों से पीछे
राजनांदगांव रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस) रमन सिंह 8400 वोट से आगे
अंबिकापुर टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा) टीएस सिंहदेव 403 वोटों से पीछे
सक्ती डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा) डॉ. चरण दास महंत 600 वोट से पीछे
लोरमी अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस) अरुण साव आगे
चित्रकोट दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा) दीपक बैज आगे
जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस) व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगे
कुरुद अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) अजय चंद्राकर 278 वोट से आगे
रायगढ़ ​​ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस) ओपी चौधरी 18000 वोटों से आगे
रामानुजगंज रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) रामविचार नेताम 2932 वोटों से आगे।

इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

सीट मुकाबला आगे/पीछे
कोटा रेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) प्रबल प्रताप सिंह 6000 वोट से आगे
कोंटा कवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) v/s मनीष कुंजाम (निर्दलीय) मनीष कुंजाम 1608 वोट से आगे निकले

इन सीटों पर कांटे की टक्कर

सीट मुकाबला आगे/पीछे
रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस) बृजमोहन अग्रवाल 1409 वोट से आगे
कोंडागांव मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा) मोहन मरकाम 89 वोट से आगे
खरसिया उमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा) उमेश पटेल 5634 आगे
बिलासपुर अमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस) अमर अग्रवाल 9000 वोट से आगे
आरंग शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा) शिव डहरिया 1440 वोट से पीछे

काउंटिंग अपडेट...

  • छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्री अमरजीत भगत, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं।
  • खैरागढ़ में दूसरे राउंड की गिनती में ईवीएम हुई खराब। पहले राउंड में भी आई थी कुछ तकनीकी खराबी
  • सरगुजा के लुंड्रा सीट से भाजपा को बढ़त, तीसरे राउंड में प्रबोध मिंज 7 हजार मतों से आगे
  • दूसरे राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 484 वोट से पीछे।
  • गृहमंत्री तामध्वज साहू पीछे
  • बीजापुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी आगे चल रहे हैं।
  • विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्री अकबर, कवासी लखमा, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं।
  • साजा सीट से मंत्री रविंद्र चौबे दूसरे राउंड में पीछे
  • कवर्धा में कांग्रेस के मोहम्मद अकबर 1675 वोट से पीछे, पंडरिया में भाजपा की भावना बोहरा आगे
  • पहले राउंड में बिलासपुर, बिल्हा, कोटा, तखतपुर, बेलतरा से भाजपा आगे, मस्तूरी सीट से कांग्रेस आगे
  • कोरबा से मंत्री जयसिंह अग्रवाल पीछे, बीजेपी के लखनलाल आगे
  • रामपुर से पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकीराम पीछे, कांग्रेस के फूलसिंह आगे
  • रायपुर पश्चिम से पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत आगे चल रहे हैं।

देखिए मतगणना से जुड़ी तस्वीरें...

रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की जगह-जगह होर्डिंग रात को ही लगाकर उन्हें विधायक बनने की बधाई दी गई है।

रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की जगह-जगह होर्डिंग रात को ही लगाकर उन्हें विधायक बनने की बधाई दी गई है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मतगणना स्थल पर जाने से पहले हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मतगणना स्थल पर जाने से पहले हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

महासमुंद में वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान प्रत्याशियों के एजेंट भी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

महासमुंद में वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान प्रत्याशियों के एजेंट भी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत

पहले चरण में 78 और दूसरे में 75.08% वोटिंग हुई थी। चुनाव में 1181 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 5 पोल में भाजपा सत्ता से 4 से 6 सीट दूर बताई जा रही थी। फिलहाल सभी 8 एग्जिट पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी करवा रहे हैं।

चुनाव मैदान में 155 महिलाएं भी

चुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों और निर्दलीय मिलाकर 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। पहले चरण में 223 प्रत्याशियों में 198 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। वहीं दूसरे चरण में 958 उम्मीदवारों में 827 पुरुष और 130 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इस बार 15 और कांग्रेस से 18 महिलाओं को टिकट दिए हैं।

पिछले चुनाव यानी 2018 में 132 महिला प्रत्याशी चुनाव में उतरी थीं, लेकिन इनमें से सिर्फ 13 को ही जीत मिली। भाजपा ने तब 14 महिलाओं को टिकट दिया, जिसमें सिर्फ 1 को जीत मिली, वहीं कांग्रेस की 13 में से 10 महिला प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंची थी।

1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने की वोटिंग

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं। ऐसे में वोटर महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।​​​​​​

महिलाओं का मतदान में बड़ा योगदान

विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 वोटर इस बार थे। पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे बढ़ गई हैं। पुरुषों के 1003 वोटर हैं तो आनुपातिक तौर पर महिला वोटरों की संख्या 1012 है। इस बार प्रदेश में 50 सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है।

51 सीटों पर महिला वोटर निर्णायक

इस बार चुनाव में 51 सीटों पर महिला वोटर्स का वर्चस्व रहा। यहां महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया। हालांकि 53 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इनमें 23 आदिवासी के लिए रिजर्व सीटें हैं, जबकि 2 SC वर्ग के लिए रिजर्व हैं। शेष 28 सीटें सामान्य वर्ग की हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |