खेत की मेड़ को लेकर विवाद में दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, एक पक्ष के छह लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

धौलपुर मनिया थाना क्षेत्र के बागचोली गांव में दो सगे भाइयों के परिवारों के मध्य खेत की मेड को विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में एक पक्ष के दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल रामवीर सिंह ने बताया उसका छोटे भाई विपति राम से खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर पूर्व में ही दोनों भाइयों के परिवार आमने-सामने हो चुके हैं। बीती रात दोनों भाइयों के परिवारों के मध्य फिर से विवाद हो गया। आरोप लगाते हुए का छोटे भाई विपति राम के परिजनों ने आकर घर पर हमला कर दिया। तू तू मैं मैं के बाद शुरू हुए झगड़े ने काफी बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे एवं सरिया लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में रामवीर सिंह पक्ष के दो महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं।

घायल द्रोपती पत्नी राधेशयाम, पवन पुत्र राधेशयाम, रामवीर पुत्र मिहिर लाल, रामवती पत्नी मिहिरलाल एवं मिहिरलाल पुत्र शांतिराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर छोटे भाई का परिवार गांव से फरार हो चुका है। घायलों में तीन की हालत वेद नाजुक बताई जा रही है। रामवीर पक्ष ने मनिया पुलिस थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पेश कर दी है। 

घटना को लेकर सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया थाना इलाके के बागचोली गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। एक पक्ष के करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। दो भाइयों के मध्य पुराना विवाद चला आ रहा है, जिसे लेकर लाठी भाटा जंग हुई है। उन्होंने बताया घटना में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा घायलों का मेडिकल कराकर पर्चा वयान लिए जाएंगे। पुलिस द्वारा घटना के कर्म की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |