जिले के केशवराय पाटन कस्बा स्थित भगवान कल्याण राय जी के मंदिर में इन दिनों आदि गौड ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में अखंड रामायण पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मंगलवार को तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया भी भगवान कल्याण राय जी के दर्शन करने केशवराय पाटन पहुंचे। प्रधान रायपुरिया यहां सर्व मंगल की कामना के साथ कल्याण राय जी के दर पर ढोक लगाई। इस दौरान यहां मौजूद मंदिर समिति एवं आदि गौड ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने प्रधान रायपुरिया का माल्यार्पण व साफा बंधवाने के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत सम्मान से अभीभूत प्रधान रायपुरिया ने केशवराय पाटन क्षेत्र के लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए दिए गए मान सम्मान के लिए आदि गौड ब्राह्मण समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आदि गौड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बृजेश काइलिया, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुरारी शर्मा, विनोद शर्मा, एडवोकेट गणेश, महावीर शर्मा सलोट, किशन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ओम काइलिया, ब्रह्मानंद शर्मा सहित अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.