'मैं जेल में नहीं, लोगों के दिलों में हूं', पूर्व सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

 

तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके चंद्रबाबू नायडू ने जेल से पार्टी कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में चंद्रबाबू नायडू ने अपनी प्रतिबद्धताएं दोहराईं और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र दशहरा पर ही जारी किया जाएगा, जैसा कि उन्होंने वादा किया था। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से कौशल विकास घोटाले में जेल में बंद हैं। 

चंद्रबाबू नायडू को बीती 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखी चिट्ठी में चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि दशहरा पर पार्टी का पूर्ण आधिकारिक घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। चंद्रबाबू नायडू ने लिखा कि वह जेल में नहीं हैं बल्कि लोगों के दिलों में हैं और उनकी पहली प्राथमिकता तेलुगु लोगों की भलाई और विकास के लिए काम करना है। टीडीपी चीफ आंध्र प्रदेश की राजा महेंद्रवर्मन जेल में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी वाईएसआरसीपी उन्हें जेल में बंद करके लोगों से दूर रखना चाहती है क्योंकि उन्हें चुनाव हारने का डर है। नायडू ने ये भी आरोप लगाया कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं और यह सब उनकी छवि बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। 

पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखी चिट्ठी में नायडू ने लिखा कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी पार्टी का नेतृत्व करेंगी और निजम गेलावाली अभियान के तहत लोगों से मिलेंगी। नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वाईएसआरसीपी चीफ और राज्य के सीएम वाईएस जगन मोहन  रेड्डी की आलोचना की। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आंध्र प्रदेश पुलिस पूर्व सीएम को तब तक फाइबर नेट मामले में गिरफ्तार ना करे, जब तक वह कौशल विकास घोटाले के मामले में अपना फैसला ना सुना दें। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |