मुनेश गुर्जर ने तीसरी बार मेयर का पद संभाला:बीजेपी की जीत पर कहा- जीतने वाला सर्वश्रेष्ठ, मिलजुल कर करेंगे जयपुर का विकास

जयपुर

  • मुनेश गुर्जर ने अपने समर्थक कांग्रेसी पार्षदों के साथ मेयर पदभार फिर से ग्रहण किया। - Dainik Bhaskar

मुनेश गुर्जर ने अपने समर्थक कांग्रेसी पार्षदों के साथ मेयर पदभार फिर से ग्रहण किया।

राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद पिछले 74 दिनों से खाली चल रहे मेयर के पद को मुनेश ने फिर से संभाल लिया है। मुनेश गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ निगम ऑफिस पहुंचकर पद संभाला। इस दौरान मुनेश के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। नगर निगम मेयर का पदभार ग्रहण करने के बाद मुनेश गुर्जर ने कहा- सत्य का रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन मुश्किल नहीं है। यह जीत सत्य की जीत है। न्यायपालिका पर मुझे पूरा विश्वास था। ईश्वर पर मेरी आस्था थी। उसी का नतीजा है कि मुझे तीसरी बार मेयर पद पर पदभार ग्रहण करने का मौका मिला है। इसलिए मैं यही कहना चाहती हूं कि 'सत्यमेव जयते'।

एक कार्यकाल में 3 बार पढ़भर ग्रहण करने वाली मुनेश गुर्जर राजस्थान की पहली मेयर है।

एक कार्यकाल में 3 बार पढ़भर ग्रहण करने वाली मुनेश गुर्जर राजस्थान की पहली मेयर है।

मुनेश ने कहा- राजस्थान में नई सरकार आई है। जीतने वाला व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ होता है। ऐसे में हमारी जो भी कमियां रही है। उसका आकलन करेंगे। नई सरकार का असर नगर निगम बोर्ड पर नहीं रहेगा। पूर्ण बहुमत हमारे पास में है। सभी पार्षद मिलजुलकर जयपुर की सेवा के लिए काम करेंगे। इससे पहले भी हमने जयपुर के विकास में कोई कमी नहीं रखी है।

नगर निगम पहुंचे मुनेश ने आम जनता के साथ ही निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।

नगर निगम पहुंचे मुनेश ने आम जनता के साथ ही निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।

22 सितम्बर को दूसरी बार निलंबित

दरअसल, एसीबी ने 4 अगस्त 2023 को हेरिटेज निगम मेयर मुनेश गुर्जर के घर छापा मारा था। मेयर पति सुशील गुर्जर और दो दलालों को गिरफ्तार किया। सुशील पर पट्टे बनाने की एवज में 2 लाख की घूस मांगने का आरोप था। मेयर के घर सर्च में 40 लाख नकद मिले। इसके साथ ही एक दलाल के घर भी 8 लाख नकद बरामद हुए थे। 5 अगस्त को स्वायत्त शासन विभाग ने मुनेश गुर्जर को मेयर और पार्षद पद से निलंबित कर दिया। 23 अगस्त को मुनेश को कोर्ट से राहत मिली और मुनेश महापौर की कुर्सी पर फिर बैठ गईं। एक सितम्बर को राज्य सरकार ने मुनेश गुर्जर को निलम्बित करने का फैसला वापस ले लिया। 22 सितम्बर को फिर निलंबित किया।

दोबारा निलंबन के आदेश के खिलाफ मुनेश गुर्जर ने 26 सितंबर को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में मुनेश ने कोर्ट से कहा था कि सरकार ने एक बार फिर उन्हें कानून से विपरीत व तथ्यों से परे जाकर निलंबित किया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |