विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नितिन शर्मा निलंबित

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा ने नौकरी दिलाने के नाम परठगी करने वाले विधानसभा सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नितिन शर्मा को निलम्बित किया है। 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शर्मा पर विधानसभा व अन्य भर्ती एजेन्सियों में नोकरी लगाने के नाम से रेखा शर्मा, अमित कुमार मीणा व कई अन्य व्यक्तियों से लाखों रूपये की राशि बेईमानी पूर्ण आशय से हडपने के मामले में पुलिस थाना सांगानेर और कोटपूतली में फोजदारी प्रकरण का अन्वेषण लम्बित होने के तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए निलम्बित किया है। वर्ष 2014 में विधानसभा सचिवालय में नियुक्त हुए कर्मचारी शर्मा का यह प्रकरण वर्ष 2022 का है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने इस मामले को गम्भीरता से लिया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की जानकारी में आने के बाद विधानसभा ने इस मामले की प्रारम्भिक जांच कराई। प्रारम्भिक जांच में दोषी पाये जाने पर कर्मचारी को लाखों रूपये की राशि बेईमानी पूर्ण आशय से हडपने पर निलम्बित किए जाने निर्देश दिए।

गुरुवार को राजस्थान विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कर्मचारी को निलम्बित किए जाने की आज्ञा जारी की। निलम्बन काल के दौरान कर्मचारी शर्मा का मुख्यालय विधानसभा सचिवालय रहेगा।

सांगानेर थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई ने बताया कि करीब एक महीने पहले रेखा ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया कि रेखा को नौकरी लगाने के नाम पर करीब 8 लाख रुपए की राशि मांगी थी। इस दौरान महिला ने 1 लाख रुपए ऑनलाइन और 7 लाख रुपए नकद दिए थे। दोनों में विवाद हुआ तो नितिन ने उसे ऑनलाइन पेमेंट के 1 लाख रुपए वापस कर दिए, बाकी की राशि वापस नहीं होने के कारण पीड़िता ने विधानसभा में भी इसकी शिकायत कर दी।विधानसभा में 2014 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने नितिन शर्मा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के पास शिकायतें पहुंची थी। 

उल्लेखनीय है कि 2022 में विधानसभा में चतुर्थ श्रेणी भर्ती निकाली गई थी। उस समय स्पीकर सीपी जोशी थे।वह भर्ती तो नहीं हुई, लेकिन आवेदन आए उनमें से कुछ लोग नितिन से मिले थे। सीकर मूल के नितिन मे भर्ती कराने की गारंटी ली और 2-3 लोगों से 8-8 लाख रुपए ले लिए, लेकिन किसी ने पहले शिकायत नहीं की थी। पिछले दिनों एक महिला सहित 2 लोगों ने विधानसभा को शिकायत की। अभी और कितने लोगों से पैसे लिए, इसकी जांच नहीं हुई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |