कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले चरखी दादरी में रैली की। इसके बाद वह सोनीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अरबपतियों की है। मोदी ने 22 लोगों का कर्जा माफ किया। सिर्फ 22 लोगों को अमीर बनाया। अब राहुल गांधी पंचकूला में संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चरखी दादरी में रैली के दौरान मंच पर राहुल के सामने बेटी श्रुति की टिकट कटने से नाराज विधायक किरण चौधरी और कैंडिडेट राव दान सिंह भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को अंगुलियां दिखाई।
इसके बाद राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। 4 जून को I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बन रही है। इसके एक महीने बाद 4 जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में 8500 रुपए आएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश का बेटा हूं और पीएम नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को पहली पक्की नौकरी देगी।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर में बदल दिया है। अब दो तरीके के शहीद होंगे। एक सामान्य जवान या अफसर, जिसके परिवार को पेंशन मिलेगी और शहीद का दर्जा मिलेगा। वहीं, दूसरा गरीब घर का बेटा, जिसको अग्निवीर नाम दिया है। सेना अग्निवीर योजना नहीं चाहती है
हम गारंटी के रूप में एमएसपी देंगे: राहुल
उन्होंने कहा कि हजारों किसानों ने एक बात हमें समझाइए कि हम कोई भी चीज लेते हैं तो उस पर दाम लिखा होता है, मगर किसानों को कोई दाम नहीं मिलता है।
किसानों को सही प्राइज उनकी फसलों का नहीं मिलता। मिनिमम सपोर्ट प्राइज की मांग हजारों किसानों ने की। हिंदुस्तान के किसानों को पहली बार हम गारंटी के रूप में एमएसपी देंगे। किसानों ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो फसल बीमा योजना लाए हैं, हम पैसे देते हैं, लेकिन नुकसान होने पर हमें पैसा नहीं मिलता। हम ये योजना खत्म करके नई योजना लाएंगे। किसानों की योजना होगी। एक कानून लाएंगे। बीमा का पैसा किसान के खाते में तीस दिनों के अंदर होना चाहिए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.