हरियाणा में प्रियंका गांधी का रोड शो: रथ पर कुमारी सैलजा के साथ किरण चौधरी भी, फतेहाबाद-पानीपत में होगी जनसभा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सिरसा पहुंच गई हैं। यहां वे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो निकाल रही हैं। इसके बाद वे फतेहाबाद में जनसभा भी करेंगी। इसके बाद उनकी पानीपत में न्याय संकल्प रैली होगी। आज यानी गुरुवार को हरियाणा आएंगी। हरियाणा लोकसभा चुनाव में प्रचार का आज अंतिम दिन भी है।

प्रियंका गांधी पर फूल फेंकने से रोक रहे सिक्योरिटी गार्ड प्रियंका पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा फेंके जा रहे फूलों पर सिक्योरिटी ऑफिसर ऐतराज जता रहे हैं। कुछ सिक्योरिटी गार्ड फूलों को अपने बैग से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।डबवाली विधायक भी प्रचार में पहुंचे डबवाली के विधायक अमित सिहाग प्रचार रथ पर सवार हैं। अमित सिहाग कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह के बेटे हैं। सैलजा जल्दी यात्रा पूरी करने को कह रहीं कुमारी सैलजा रथ को बार-बार आगे चलने की अपील कर रही हैं। साफ है प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका का व्यस्त शेड्यूल हैं इस कारण रथ को बार-बार चलाने की अपील सैलजा कर रही हैंसिरसा में प्रियंका गांधी के रोड शो का रूट

प्रियंका गांधी का रोड शो अनाज मंडी में श्री श्याम बगीची के सामने से शुरू होगा। कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक और लाल बत्ती चौक से होता हुआ सांगवान चौक तक जाएगा। इस रोड शो को लेकर लोगों में भारी उत्साह और जोश है।

पहली बार आएंगी पानीपत

पानीपत में प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा को लेकर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता तैयारियों में जुट हुए हैं। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के अनुसार आज शाम 5 बजे तक ही चुनाव प्रचार किया जा सकता है। करनाल लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के समर्थन में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने आ रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह पानीपत का पहला दौरा होगा। इसके लिए जिले भर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसभा की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
हरियाणा कांग्रेस थोड़ी देर में गवर्नर से मिलेगी भूपेंद्र हुड्‌डा बोले- अल्पमत BJP सरकार हॉर्स ट्रेडिंग कर रही, विधानसभा भंग कर चुनाव कराएं | किरण चौधरी नहीं देंगी विधायकी से इस्तीफा इसके पीछे हरियाणा BJP की प्लानिंग राज्यसभा इलेक्शन में फायदा, फ्लोर टेस्ट में बहुमत में दिखेगी | यूनिवर्सिटी के संविधान पार्क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कुलपति नहीं आए तो गेट पर चिपकाया ज्ञापन | जयपुर में गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश सीकर-अजमेर समेत 10 शहरों में भी बरसा पानी, 13 जिलों में आंधी का भी अलर्ट | हंगरी में भारत की तरफ से खेलेंगे झुंझुनूं के ऋतुल इंटरनेशनल वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन | साउथ चाइना सी में चीन-फिलीपींस के सैनिक भिड़े फिलीपींस का दावा- चीन ने कुल्हाड़ी से हमला किया, राइफल लूटीं; कहा- ऐसा समुद्री लुटेरे करते हैं | नीट परीक्षा रद्द करवाने की मांग पर प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, प्रदर्शनकारियों ने कहा- सरकार कमजोर इसलिए पेपर लीक हुआ | तेजस्वी के आवास पर 23 लोकसभा प्रभारियों की हुई बैठक चुनाव परिणाम पर मंथन, शक्ति यादव बोले- आरजेडी सभी धर्म-जाति में विश्वास रखती है; कल भी होगी मीटिंग | पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन केंद्र सरकार का जलाया पुतला, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप | पत्नी को 5 घंटे बाद बताया- पति-बेटियां जिंदा जल गए बच्चियों को बचाने भागे ड्रायफ्रूट्स कारोबारी बड़ी डोर हैंडल पकड़े हुए मृत मिली, छोटी जिंदा थी |