नौतपा के बीच यूपी की 14 सीट पर वोटिंग: गर्मी से बचने के लिए बूथों पर लंबी कतारें, सुल्तानपुर में वोटर्स के लिए ORS घोल की व्यवस्था

लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 14 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं। आज से नौतपा शुरू हो गया। दोपहर में प्रदेश का पारा 40 के पार जाएगा, इसलिए गर्मी से बचने के लिए वोटर्स सुबह-सुबह वोटिंग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुल्तानपुर में मतदान केंद्रों पर वोटर्स के लिए पानी और ORS घोल की व्यवस्था की गई है।

162 कैंडिडेट मैदान में हैं। 2.70 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। हाई प्रोफाइल सियासी चेहरों के चुनाव पर सबकी नजरें हैं। 9वीं बार सांसद बनने के लिए मेनका गांधी सुल्तानपुर से मैदान में हैं। डुमरियागंज से जगदंबिका पाल 5वीं बार सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। बाहुबली राजा भैया और धनंजय सिंह के असर वाली सीटों पर भी वोटिंग है। धनंजय सिंह भाजपा के लिए चुनाव कैंपेन करते रहे, जबकि राजा भैया ने सपा को समर्थन दिया है।

यूपी में आज सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोटिंग हो रही है। 2019 में 14 सीटों में 9 पर भाजपा का कब्जा था, सिर्फ 1 सीट आजमगढ़ सपा जीत सकी थी। जबकि बसपा ने 4 सीटें जीती थीं।

सुल्तानपुर में पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय ने वोट डाला। उन्होंने कहा- बहुमत से मोदी सरकार बनने जा रही है। नवजवानों के लिए मोदी ने काम किया है। देश आज विश्व गुरू बनने जा रहा है। 10 वर्षों में जितने काम हुए हैं, उतने 70 वर्षों में नहीं हुए। दूसरी पार्टियां जाति की बात कर रही हैं। लेकिन मोदी सरकार सभी जातियों का भला करती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |