6 राज्यों में लू का रेड अलर्ट:राजस्थान में 2 दिन में 13 मौतें; देश में 240 गीगावॉट पहुंची बिजली की मांग, यह सीजन का हाईएस्ट

आज 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। यह 2 जून तक रहेगा। इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है। ज्योतिष के हिसाब से सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब से नौ दिन तक नौ तपा होता है।

उत्तर भारत में शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान 49 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में गर्मी से 5 मौतें हुईं। राज्य में 2 दिन में यह आंकड़ा 13 हो गया है। भोपाल-हैदराबाद इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार को एक घंटे देरी से रवाना हुई। बताया गया कि बाहर का तापमान ज्यादा होने के चलते इंजन रिस्ट्रिक्टेड मोड में चला गया था।

उधर, कश्मीर घाटी में भी तापमान बढ़ा है। यहां 23 मई को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 11 साल में सबसे ज्यादा रहा। 25 मई 2013 को 32.2 डिग्री सेल्सियस था।

शुक्रवार को देश की पावर डिमांड बढ़कर सीजन के सबसे ऊंचे स्तर 239.46 GW पर पहुंच गई। पावर मिनिस्ट्री के डेटा के मुताबिक, गुरुवार को पावर डिमांड 236.59 GW, बुधवार को 235.06 GW थी। पिछले साल पावर डिमांड का ऑल आइम हाई 243.27 GW सितंबर 2023 में रिकॉर्ड किया गया था। इस साल गर्मी के मौसम में यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

एडवाइजरी जारी: जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों से सुबह 5 से 10 बजे तक ही काम करने को कहा गया है। मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में डॉक्टरों ने मरीजों और बुजुर्गों से दिन में यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

छुटि्टयां रद्द: हिमाचल के कांगड़ा जिले के सभी स्कूलों में 25 मई को छुट्टी कर दी गई है। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

सिग्नल पर राहत: एमपी ट्रैफिक पुलिस ने इंदौर के चौराहों पर रेड लाइट का ड्यूरेशन कम कर दिया, ताकि लोगों को धूप में कम रुकना पड़े। आगरा, भोपाल, जोधपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में चौराहे पर टेंट लगाए गए हैं, ताकि सिग्नल के इंतजार में उन्हें राहत मिल सके।

गर्मी के चलते बिजली की किल्लत: गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से किल्लत भी शुरू हो गई है। यूपी के कानपुर में गुरुवार को 584 बार शटडाउन लिया गया। राज्य में बिजली की डिमांड 28 हजार मेगावाट से ज्यादा है। ललितपुर, ओबरा और ऊंचाहार की यूनिट में बिजली उत्पादन शनिवार तक शुरू होने की उम्मीद है।

एमपी के ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में 6 से 7 घंटे बिजली कटौती हो रही है। दिल्ली और एनसीआर में कई इलाकों में 2 से 5 घंटे की कटौती हो सकती है। ऐसा ही हाल राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में है।

पानी की सप्लाई में कटौती: मुंबई नगरपालिका (BMC) ने शनिवार को कहा 30 मई से पानी की सप्लाई में 5% और 5 जून से 10% कटौती की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि शहर को पानी सप्लाई करने वाले जलाश्यों में सिर्फ 10 फीसदी पानी का स्टॉक मौजूद है। BMC के मुताबिक, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले बांधों में 1 लाख 40 हजार मिलियन लीटर पानी बचा है। यह मुंबई की पानी की सालाना जरूरत 14 लाख 47 हजार मिलियन लीटर पानी का सिर्फ 10% है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |