मोदी की आज प.बंगाल में 1, ओडिशा में 3 रैलियां: PM कल बंगाल में बोले थे- एक गारंटी दे रहा हूं, जिसने खाया है, उससे बाहर निकालूंगा

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे बंगाल के मथुरापुर में रैली करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा में 3 जनसभाएं करेंगे। मोदी ओडिशा के मयुरभंज में दोपहर 1 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे ओडिशा के बालासोर में रैली करेंगे। मोदी शाम 4:30 बजे केंद्रपाड़ा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रपाड़ा से भाजपा के बैजयंत जय पांडा सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। पांडा BJD से भाजपा में आए थे। पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी। इससे पहले 28 मई को मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात और जादवपुर में रैलियां की थीं। पीएम ने कहा था कि मैंने पहले गारंटी दी थी कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा।

अब मोदी देश को खासकर पश्चिम बंगाल को एक और बड़ी गारंटी दे रहा है- जिसने खाया है, उससे बाहर निकालूंगा और जिसका खाया है, उसको लौटाऊंगा।

1. सैकड़ों शरणार्थियों को नागरिकता मिली
तुष्टीकरण की राजनीति के कारण TMC ने CAA के खिलाफ झूठ फैलाया है। लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि सैकड़ों शरणार्थियों को नागरिकता मिल गई है। ये नागरिकता देश का संविधान दे रहा है।

2. बंगाल सरकार ने न्यायपालिका का गला घोंटा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 77 मुसलमान जातियों को ओबीसी घोषित करना गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया। इस फैसले के बाद TMC की सीएम का रवैया हैरान करने वाला है।

यहां के जजों की नीयत पर और हमारी न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं TMC वालों से पूछना चाहता हूं कि अब जजों के पीछे भी अपने गुंडे छोड़ दोगे क्या? पूरा देश देख रहा है कि TMC ने कैसे ज्यूडिशियरी का गला घोंट दिया है।

3. TMC के लिए सिर्फ तुष्टीकरण जरूरी
TMC और इंडी गठबंधन को आपके विकास से कोई मतलब नहीं है। इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है अपने वोटबैंक का तुष्टीकरण। ये जो देश में रात-दिन संविधान-संविधान और तानाशाही-तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात है, ये अगर पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है वो देखेंगे तो इनकी बोलती बंद हो जाएगी।

4. बंगाल को पहले कांग्रेस-लेफ्ट ने लूटा, अब ममता सरकार लूट रही
आजादी के पहले एक समय वो भी था जब बंगाल लाखों देशवासियों को रोजगार देता था। आज बंगाल में ज्यादातर फैक्ट्रियां बंद हैं, यहां से नौजवान पलायन करने के लिए मजबूर है। बंगाल का ये हाल किसने किया? पहले बंगाल को कांग्रेस ने लूटा, फिर लेफ्ट ने लूटा और अब TMC दोनों हाथों से लूट रही है।

5. बंगाल कह रहा- फिर मोदी सरकार
TMC ने पश्चिम बंगाल को धोखा दिया है। उन्होंने लाखों OBC युवाओं का हक रातों-रात वोट जिहादियों को दे दिया। लेकिन अब TMC का खेल खत्म हो गया है। अब बंगाल कह रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |