MP-UP समेत 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट: राजस्थान में कल 16 की मौत, चुरू देश में सबसे गर्म, पारा 50.5°

बुधवार को नौतपा का पांचवां दिन है। मंगलवार को राजस्थान का चुरू में देश में सबसे ज्यादा 50.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले राजस्थान का फलोदी लगातार तीन दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा था। यहां शनिवार को 50°, रविवार को 51° और सोमवार को 49.4° तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को यहां 49° तापमान रहा। मंगलवार को राजस्थान में गर्मी से 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य में गर्मी से मरने वालों की संख्या 51 हो गई है।

मंगलवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 12 राज्यों की 78 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। सोमवार को देश के 10 राज्यों में 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था। प्रयागराज में कल 48.2 डिग्री तापमान रहा। 30 साल पहले 1994 में यहां 48.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा की अलग-अलग जगहों पर भी हीटवेव चलने की संभावना है। दूसरी ओर, रेमल तूफान के चलते पूर्वोत्तर के सभी राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 मई से 1 जून के बीच बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

एडवाइजरी जारी: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए दो बेड रिजर्व किए जाएंगे।

स्कूलों में छुट्‌टी: जम्मू में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में जम्मू प्रशासन ने 1 जून से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए 46 दिनों का समर वेकेशन का ऐलान किया है। स्कूल 1 जून से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। इसे देखते हुए शहर में सभी स्कूलों में 31 मई तक छुट्‌टी कर दी गई है। 1 जून को सातवें चरण का चुनाव और 2 जून को रविवार होने के चलते स्कूल 3 जून को खुलेंगे।

हरियाणा में स्कूलों की मंगलवार से ही छुट्‌टी कर दी गई है।

पानी की किल्लत: सेंट्रल वॉटर कमीशन के मुताबिक, देश के 150 मुख्य जल स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी का स्टॉक कम होकर सिर्फ 24 फीसदी रह गया, जिसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हुई और बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ।

बिजली की खपत बढ़ी: देश की बिजली की डिमांड बढ़कर 239.96 गीगावॉट हो गई है, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पावर डिमांड बढ़कर पिछले साल के ऑल टाइम हाई 243.27 GW को पार कर जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |