यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग, 42 पर NDA आगे: अखिलेश-डिंपल को बढ़त, शिवपाल का बेटा पीछे; 27 पर इंडी गठबंधन आगे

2024 लोकसभा चुनाव का आज फाइनल दिन है। यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 56 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 42, इंडी गठबंधन 27 और 4 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी और वाराणसी से पीएम मोदी शुरू से बढ़त बनाए हैं।

अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह और कैसरगंज से करण भूषण और गोरखपुर से रवि किशन, मिर्जापुर से अनुप्रिया भी लगातार बढ़त बनाए हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है। वहीं, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं। यहां धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

दोपहर होने तक तय हो जाएगा कि दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा। सबसे पहले कानपुर का रिजल्ट आएगा। यहां 25 राउंड में काउंटिंग होगी। गाजियाबाद में 41 राउंड में काउंटिंग होगी, यहां सबसे देर में रिजल्ट आएगा। यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

ये नतीजे तय करेंगे कि राहुल-अखिलेश की जोड़ी कमाल कर पाई या नहीं? प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? मायावती की राजनीति खत्म होगी? इन सवालों का जवाब भी मिलेगा। अगर एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 67 से 70 सीटें मिलीं, तो राम मंदिर के बाद मथुरा-काशी एजेंडे को तेज कर सकती है। रिजल्ट योगी का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। कई और सवाल हैं, जिसके जवाब इस रिजल्ट में मिलेंगे।

मेरठ से अरुण गोविल पीछे

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चले रही हैं।

जौनपुर से कृपा शंकर सिंह आगे

जौनपुर से कृपा शंकर सिंह ने बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा हैं। तीसरे पर श्याम यादव हैं। मछली शहर सीट पर भी भाजपा के बीपी सरोज आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज से है।

गोरखपुर से रवि किशन आगे

गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी काजल निषाद है।

कन्नौज से अखिलेश आगे

इंडी गठबंधन में कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी आगे हैं। NDA में वाराणसी से मोदी, अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह और कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |