राजस्थान में भाजपा-14, कांग्रेस-10, निर्दलीय 1 सीट पर आगे: बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर, जालोर से कांग्रेस के वैभव गहलोत पीछे

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। भाजपा 14 और कांग्रेस 10 सीट पर और एक सीट पर निर्दलीय आगे है।

बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर उम्मेदाराम बेनीवाल और केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जालोर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं।

पढ़िए, किस सीट पर कौन आगे...

सीट आगे पीछे
श्रीगंगानगर    
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस
चूरू राहुल कस्वां, कांग्रेस देवेंद्र झाझड़िया, भाजपा
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला, कांग्रेस शुभकरण चौधरी, भाजपा
सीकर अमराराम, माकपा सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा
जयपुर ग्रामीण अनिल चोपड़ा, कांग्रेस राव राजेंद्र सिंह, भाजपा
जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस
अलवर भूपेंद्र यादव, भाजपा ललित यादव, कांग्रेस
भरतपुर संजना जाटव, कांग्रेस रामस्वरूप कोली, भाजपा
करौली-धौलपुर इंदु देवी जाटव, भाजपा भजनलाल जाटव, कांग्रेस
दौसा मुरारी मीणा, कांग्रेस कन्हैयालाल मीणा, भाजपा
टोंक-सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा हरीश चंद्र मीणा, कांग्रेस
अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस
नागौर हनुमान बेनीवाल, आरएलपी ज्योति मिर्धा, भाजपा
पाली    
जोधपुर करण सिंह उचियारड़ा, कांग्रेस गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा
बाड़मेर रविंद्र भाटी, निर्दलीय उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस
जालोर लुंबाराम चौधरी, भाजपा वैभव गहलोत, कांग्रेस
उदयपुर मन्नालाल रावत, भाजपा ताराचंद मीणा, कांग्रेस
बांसवाड़ा महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा अरविंद डामोर, कांग्रेस
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, भाजपा उदयलाल आंजना, कांग्रेस
राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा दामोदर गुर्जर
भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस
कोटा ओम बिरला, भाजपा प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा उर्मिला जैन भाया, कांग्रेस

 

जोधपुर में मंत्री शेखावत पीछे

जोधपुर लोकसभा सीट पर पहले राउंड का रूझान आ गया है। पहले रूझान में कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत से एक हजार वोट से आगे चल रहे है।

जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास थोड़ी देर आगे रहे

जयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा आगे चल रही हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास पीछे हैं। थोड़ी देर के लिए खाचरियावास 1626 वोट से आगे थे, लेकिन बाद में मंजू शर्मा ने 5 हजार से ज्यादा वोटों से लीड बना ली।

भाटी बोले- 26 साल का लड़का अकेले कुछ नहीं कर सकता

रविंद्र सिंह भाटी बोले- 26 साल का लड़का अकेले के दम पर कुछ नहीं कर सकता। जनता के साथ और भरोसे ने यहां तक पहुंचाया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला |